लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में 134 बेड के लोकापर्ण के मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि पीजीआई में बेड की कमी के कारण कई बार मरीजों को बेड नहीं मिल पाता है। इसी बात को ध्यान में रख कर पीजीआइ में बेड बढ़ाने के लिए कार्य योजना पर काम करना शुरू किया, जिसका नतीजा रहा है कि 225 बेड लिवर ट्रांसप्लांट और हिपैटोबिलेरी में बढाये है। इसके अलावा 60 बेड का ट्रामा सेंटर शुरू किया। अब 134 बेड पांच विभागों के लिए बढाया है।
उन्होंने कहा कि दो वर्षो के अंदर 540 बेड बढाने की योजना पर काम हो रहा है जिसमें क़िडनी ट्रांसप्लांट सेंटर और इमरजेंसी मेडिसिन को मिला कर 390 बेड और 150 बेड ट्रामा सेंटर में बढाना है। दो साल पहले कुल जिसने बेड थे, उतने बेड दो साल में बढ़ रहे हैं। इसके अलावा सुपरस्पेशियलटी बाल चिकित्सालय नोयडा के लिए भी कई योजना की शुरूआत हुई।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डा. रजनीश दूबे ने कहा कि पीजीआई ही नहीं अन्य चिकित्सा संस्थानों में उच्चस्तरीय चिकित्सा संसाधनों में वृद्धि कर रहा है, ताकि मरीजों को उच्चस्तरीय इलाज मिल सके। निदेशक प्रो.राकेश कपूर, विशेष सचिव जंयत नारलीकर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो.अमित अग्रवाल , निदेशक सीबीएमआर डा.राजा राय, निदेशक नोयडा बाल चिकित्सालय प्रो.डीके गुप्ता ने आशुतोष टंडन और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को सहुलियत मिलेगी।
इन सुविधाओं का हुआ लोकापर्ण
– रेडियोलाजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, रेडियोथिरेपी, जेनटिक्स, पैलेटिव केयर विभागों के लिए 134 बेड
– नई सीटी स्कैन मशीन
– 1112 किलोवाट सोलर पावर प्लांट
-नई लाइब्रोरी के लिए 3 डीजी सेट
– एपेक्स ट्रामा सेंटर के लिए जाल आपूर्ति
– सीबीएमआर के लिए गेस्ट हाउस
– टाइप पोट के 40 आवास
– मैरिड नर्सेज के लिए 100 आवास
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











