एनएमओ अयोध्या से साइकिल यात्रा निकाल करेगा जागरूक

0
1091

लखनऊ। नेशनल मेडिकल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) द्वारा आज अयोध्या से साइकिल रैली निकाली जाएगी। बृहस्पतिवार को अयोध्या धाम से प्रारंभ होकर शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगी। यहां पर शनिवार और रविवार को कांफ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। जिसमें चिकित्सा की सभी विधाओं के करीब तीन सौ डॉक्टर, स्टूडेंट और शिक्षक भाग लेंगे।

यह जानकारी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. एम एल बी भट्ट ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान लोगों को स्वस्थ रहने की जानकारी भी जाएगी, ताकि लोग जागरूक हो सके। कुलपति ने बताया कि बृहस्पति को अयोध्या धाम से शुरू होकर नेशनल हाइवे-28 होते हुए बाराबंकी एक दिन प्रस्थान करेगी। उसके बाद अगले दिन लखनऊ में पहुंचकर यह शोभा यात्रा में बदल जाएगी। इस यात्रा के दौरान लोगों को संक्रामक बीमारियों और उनसे बचाव के टिप्स दिए जाएंगे।

एनएमओ के प्रांत उपाध्यक्ष और केजीएमयू ट्रॉमा सर्जरी विभाग के प्रमुख संदीप तिवारी ने बताया कि दो दिवसीय कांफ्रेंस में कई दिग्गज जुटेंगे। इसमें बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को भी आमत्रिंत किया गया है। वह राजनीतिज्ञ होने के साथ डॉक्टर भी हैं। साथ ही इस दौरान स्टूडेंट्स द्वारा शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleजीका वायरस से निपटने का टीका तैयार !
Next articleइस सेंसर से मिलावटी खाद्य पदार्थों की होगी पहचान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here