कमर दर्द में तेल, मलहम का असर खत्म, तो यहां ठीक होगा दर्द

0
1794

लखनऊ। दैनिक दिन चर्या में अगर आपका कुर्सी या अन्य स्थान पर बैठना तरीका लगातार गलत रहता है, आपकी स्पाइन में दर्द शुरू हो जाता है आैर लापरवाही बरतने पर दर्द का समय बढ़ता रहता है। इससे इलाज के लिए बाजार में बि कने वाले तेल या मलहम का प्रयोग करते है आैर कोई राहत नही मिलती है। जबकि इस समस्या के लिए मरीज को पेन क्लीनिक में विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। समय से सही इलाज से स्पाइन का दर्द ठीक हो जाता है आैर बैठना का तरीका भी सुधार लेना चाहिए। यह जानकारी कोलकाता से आए डाक्टर गौतम दास ने गोमती नगर के डा.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहे इंडियन सोसाइटी ऑफ पेन क्लीनिशियंस में दी।

आज डॉ. गौतम दास ने बताया कि कहा ज्यादातर लोगों के खड़े होने व बैठने का तरीका सही नहीं होता ,जिससे उनकी कमर में दर्द के साथ ही नर्व सिस्टम में खिंचाव व दबाव आ जाता है। यदि लगातार ऐसा किया जाए तो उनकी स्पाइन में दर्द की शिकायत होने लगती है। कमर में दर्द होने तेल लगाकर सिकाई करना या फिर दर्द की दवा ले लेते हैं। क्लीनिक आने पर मरीज को पेन इंटरवेंशर दिया जाएगा। दिल्ली से आए डॉ. नीरज ने बताया कि रीढ़ की हड्डी के फैक्चर व टेढ़ी रीढ़ की हड्डियों के इलाज का सिर्फ एक ही विकल्प प्लास्ट हुआ करता था लेकिन अब इसमें बदलाव आया है आैर एन्डोस्कोपी विधि से भी ऐसी समस्या को दूर किया जा रहा है। इस इलाज में मरीज को दर्द भी कम होता है। वहीं ए स के प्रो. डॉक्टर वीके मोहन और डॉ. आशू जैन ने गर्दन की हड्डी में होने वाले दर्द पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। सम्मेलन में संस्थान के निदेशक डा. दीपक मालवीय के साथ डॉ. चंद्र कांत पांडेय, डॉ. आरके त्रिपाठी, डॉ. अनुराग अग्रवाल व डॉ. शिवानी रस्तोगी मौजूद रहे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleनयी तकनीक की सर्जरी से बिल्कुल ठीक होगा भगंदर
Next articleफायलेरिया भगाने के लिये मंत्री ने की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here