अध्र्य देकर परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामना

0
975

लखनऊ – सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन लखनऊ समेत प्रदेश के काफी जनपदों में मंगलवार को हजारों व्रती महिलाओं और लोगों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अध्र्य देकर परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामना की। नदी, पोखर और सरोवरों के तट छठ मईया की मंगल गीत से गुंजायमान रहे। इस दौरान व्रती महिलाओं ने स्नान किया और अस्त हो रहे सूर्य का रंग लाल होते ही छठ मैया की जय-जयकार कर कमर भर पानी में घुस कर गाय के दूध से अघ्र्य दिया। इस मौके पर महिलाओं ने घर पर देशी घी में पकाए गए मीठे पकवान,गन्ना, मूली , केला आदि डाला-सुपेला में सजा कर छठ मैया को अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे। बलिया,गोरखपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,देवरिया,बस्ती,वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या समेत कई जिलों में छठ पूजा की धूम रही। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंा प्रभार) अनुपमा जायसवाल और भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई समेत हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में उतर कर अस्ताचलगामी भास्कर को अध्र्य दिया।

देवरिया में व्रतधारी महिलायें अफरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय तथा अन्य गीतों को गाती हुई तालाब,पोखरे, नदी और सरोवरों की ओर जाती दिखी। महिलायें और पुरूष फल फूल और अन्य पूजन सामग्रियों के साथ महिलाएं परंपरागत रूप से गाजे बाजे के साथ छठ माता के गीत गाते हुए अपने घरों से निकले। नदी और पोखरों के घाटों पर पूरी तरह मेले जैसा दृश्य नजर आया।

व्रती महिलाओं ने छठ पूजा के लिए सूप और डलियां लेकर पूजा सामग्री और फलों आदि को सजाकर कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, सेविले चरन तोहार हे छठी मइया .. , केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मे़ड़राय आदि गीत गाते हुए घाटों पर गईं और वहां उन्होंने पूजा पाठ कर भगवान भास्कर को अर्घ दिया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleफैजाबाद मंडल का नाम अयोध्या, लगी कैबिनेट की मुहर
Next articleवीडियो असिस्टेड थोरोसिक सर्जरी से की फेफड़े की जटिल सर्जरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here