लिफ्ट में फंसने से बमुश्किल बची मरीज की जान

0
842

लखनऊ। एसजीपीजीआई के लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर में देर रात लिफ्ट फंस जाने से गंभीर हालत में मरीज की जान जाते जाते बची. मरीज को शिफ्ट करने के दौरान दरवाजा नहीं खुला, जिससे मरीज को ऑक्सीजन न मिलने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मरीज की हालत बिगड़ने पर वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लिफ्ट तकनीशियन से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक मौके पर पहुंच गए।

बड़ी मुश्किलों से लिफ्ट का दरवाजा थोड़ा सा खुल पाया तो मरीज को बाहर से ही डॉक्टरों की टीम ने दवा व आक्सीजन देना शुरू कर दिया, ताकि उसकी तबीयत और ना बिगड़े। दिक्कत यह थी मरीज अंदर होने से ज्यादा शोर भी नहीं मचाया जा सका. किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा करीब एक घंटे बाद खुल पाया। मरीज के ठीक होने पर डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

उधर परिजनों का रो रो के बुरा हाल था। अधिकारियों के अनुसार मरीज की हालत अब ठीक है। कुछ दिन पहले भी लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुल पा रहा था, तब भी बड़ी मुश्किलों से दरवाजा खुला था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleव्हिपल लेप्रोस्कोपी तकनीक से निकाला छोटीआंत का कैंसर
Next articleधनवंतरी जयंती (पांच नवम्बर) को देश भर में मानेगा आयुर्वेद दिवस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here