Advertisement
Home Medical News बड़े अस्पतालों की परिक्रमा के बाद भी भर्ती नही हुआ मरीज, मौत

बड़े अस्पतालों की परिक्रमा के बाद भी भर्ती नही हुआ मरीज, मौत

0
774

लखनऊ। हरदोई से ब्रेन स्ट्रोक के मरीज को लेकर तीमारदार किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से लेकर लोहिया संस्थान, अस्पतालों की परिक्रमा करते रहे, लेकिन वार्ड फुल या विशेषज्ञों की कमी बताकर वापस कर दिया गया। इसमें करीब आठ घंटे बीत गए। इस दौरान समय पर उपचार न मिलने से गंभीर मरीज की बलरामपुर अस्पताल में उपचार दौरान रविवार दोपहर मौत हो गई। तीमारदारों का आरोप था कि अगर समय पर किसी भी कही भी इलाज शुरू हो जाता, तो शायद जान बच सकती थी। तीमादारों का कहनो है कि घटना की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे।

हरदोई हरपालपुर के रहने वाले खुशी राम (45) शनिवार रात करीब आठ बजे पर ब्रेन स्ट्रोक का अटैक पड़ा था। तीमारदार उन्हें लेकर पहले जिला अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उन्हें केजीएमयू रेफर कर दिया। यहां पर करीब साढ़े 11 बजे खुशीराम को लेकर तीमारदार ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जांच पड़ताल कराने में लगभग दो घंटा बीता दिया। जांच आयी तो उसे देखने के बाद बिस्तर न खाली होने का हवाला देकर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिंया। तीमारदार निजी एंबुलेंस से लेकर उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचे तो इमरजेंसी के डॉक्टरों ने विशेषज्ञ न होने पर बगल के लोहिया संस्थान भेजा।

लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में मरीज को भर्ती नहीं लिया, जिसके बाद तीमारदार सुबह करीब आठ बजे बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज को भर्ती करा पाये। यहां पर इमरजेंसी डाक्टर ने मरीज की हालत देख उसे वेंटीलेटर की आवश्यकता बतायी लेकिन तीमारदार उसे दोबारा केजीएमयू ले जाने को राजी नहीं हुए। इस बीच इलाज दौरान ही मरीज की मौत हो गई। तीमारदार राम विलास ने बताया कि समय रहते ही उपचार मिलता तो शायद जान बच सकती थी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleआंखों की बीमारी में डायबिटीज बड़ा कारण
Next articleकैसे रखें बदलते मौसम में सेहत का ख्याल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here