न्यूज। आंध्रप्रदेश से आनेवाली मछलियों में केमिकल फार्मेलिन पाया गया है। फार्मेलिन वाली मछली खाने वालों में कैंसर की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार ने इसके लाने पर रोक लगा दी गयी है। बिहार सरकार ने आंध्रप्रदेश से आने वाली मछलियों में रसायन की मात्रा अधिक पाये जाने को लेकर कल से इसके लाने पर रोक लगा दी है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि आंध्रप्रदेश से आनेवाली मछलियों में केमिकल फार्मेलिन पाया गया है। इसका इस्तेमाल मछली को ताजा रखने के लिए किया जाता है। फार्मेलिन वाली मछली खाने वालों में कैंसर की आशंका को देखते हुए कल से इसके लाने पर रोक लगा दी गयी है।
सूत्रों ने बताया कि आंध्रप्रदेश से बिहार आने वाली मछलियों को कोलकाता एवं सीएफआरआई कोचिन की प्रयोगशाला में जांच करायी गयी है। जांच में अधिकांश मछलियों में फार्मेलिन पाया गया है। बिहार में प्रतिवर्ष 6.42 लाख टन मछली की खपत है और प्रतिवर्ष आंध्रप्रदेश से 50 से 60 हजार टन मछली लायी जाती है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












