न्यूज डेस्क। अब जल्द ही शहरों में नगर बसों में चालक की सीट पर महिलाएं चलाते हुए दिख सकती है। सहारनपुर परिवहन निगम के चालक और परिचालक के 333 पदों के लिए होने वाली भर्ती में 500 आवेदनकर्ताओं में 80 युवतियां भी शामिल हैं।
निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने यहां बताया कि निगम में यह युवतियां पहले से कार्यरत है। उन्होंने बताया कि युवतियों को सुरक्षा कारणों से चालक और परिचालक का काम नहीं दिया जाता है। परन्तु छोटे मार्ग की बसों पर महिला कंडेक्टरों को जरूर काम दिया गया है। जिसमें सफलता पूर्वक काम भी हो रहा है।
उन्होंने बताया कि यदि भर्ती प्रक्रिया में युवतियां चयनित होती है,ं तो उन्हें योग्यता के आधार पर बस संचालन और परिचालक की जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












