लखनऊ। बरसात के साथ ही मच्छरों के लार्वा भी मिल रहे है। रविवार को जिला मलेरिया अधिकारी ने महानगर स्थित गोपालपुर मोहल्ले के 31 घरों का निरीक्षण किया। क्षेत्र के तीन घरों में मच्छरों के लार्वा पाए गये। इनसे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारी भी फैल सकती है। उन्होंने इन तीन घरों को नोटिस दे दिया गया है।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि गंदगी और पानी के रुकने वाले स्थलों को साफ-सुधरा रखा जाए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डीएन शुक्ला ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण मच्छरों की उत्पत्ति में बढ़ोत्तरी होती है, जिससे मच्छर जनित रोग बढ़ने लगते हैं जैसे डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया और फाइलेरिया बीमारी फैल सकती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बचाव के लिए वे अपने आसपास बेकार पानी जमा न होने दें। उन्होंने बताया कि डेंगू एक संक्रमित मादा एडीज नामक मच्छर के काटने से मनुष्यों में फैलने वाला एक रोग है।
यह सामान्यता बुखार के रूप में उत्पन्न होता है। इसमें तेज सिरदर्द व बुखार के अलावा मासपेशियों और जोडों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी होना, मंसूढ़ों से खून आना और कभी-कभी हाथ, चेहरे व पेट पर चकत्ते डेंगू बुखार के लक्षण हो सकते है। अगर कोई बीमार हो तो तुरन्त निकट के स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला चिकित्सालय में जाकर ब्लड की जांच कराएं।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












