यहां इनका प्रत्यारोपण मुश्किल

0
605

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के आर्थोपैडिक विभाग में बीपीएल मरीजों का कूल्हा व घुटना प्रत्यारोपण करने के लिए इंम्लाप्ट नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण मरीजों के सर्जरी कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि केजीएमयू प्रशासन का दावा है कि बीच में कुछ दिक्कतें आयी थी, लेकिन अब बीपीएल मरीजों को निशुल्क इंम्लाट देकर सर्जरी की जा रही है।

घुटना व कूल्हा इंम्लाट की क ीमत काफी कम हो गयी है। केजीएमयू के आर्थोपैडिक विभाग में नये नियमों का पालन किया जा रहा है, लेकिन आर्थोपैडिक विभाग में बीपीएल व गरीब मरीजों के लिए घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर बीपीएल मरीजों को घुटना तो अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उपलब्ध करा दिया जाता है, लेकिन प्रत्यारोपण के लिए कृत्रिम कूल्हा मिलना मुश्किल हो जाता है। बताया जाता है कि नये नियम में पुरानी कम्पनियां अभी तक नियमानुसार इम्लांट के लिए निर्धारित शुल्क के अनुसार नहीं दे पा रही है। कम्पनियां देने से मना नहीं करती है कि इम्लांट की कमी बता कर आपूर्ति को टाल देते है।

ऐसे में बीपीएल मरीजों को निशुल्क होने वाला प्रत्यारोपण नहीं हो पाता है। बताया जाता है कि पुरानी कम्पनियों के मनाही पर केजीएमयू को सामान आपूर्ति करने वाली कम्पनी भी परेशान हो गयी थी। बताते है कि अभी फिलहाल एक नयी कम्पनी से इम्लांट लिया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डा. विजय कुमार ने बताया कि उन्हें इम्लांट की आपूर्ति एक निर्धारित कम्पनी से कराया जाता है। अगर दिक्कत आती है तो उसे पत्र लिख कर जवाब मांगा जाता है। फिलहाल वर्तमान में बीपीएल कार्ड धारक मरीजों की सर्जरी नहीं रूक रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleशव पोस्टमार्टम हाऊस ले जाने के लिए फरियाद करता यह
Next articleअब अस्थमा ठीक होगा ऐसे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here