सूबे में योगी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर मनेगा जश्न

0
724

लखनऊ – योगी आदित्यनाथ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 19 मार्च को पूरा होने जा रहा है। इस दिन को प्रदेश सरकार जश्न के रूप में मनायेगी। इस दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रदेश भर में प्रचार प्रसार करेगी। इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। जश्न का मुख्य समारोह लखनऊ में आयोजित होगा।
अगर पार्टी सूत्रों का यकीन माने तो के अनुसार हाल ही में मुख्यमंाी निवास पर हुई मंाित्रयोें एवं भाजपा के पदाधिकारियों की समन्वय समिति की बैठक में इन कार्यक्रमों की समीक्षा की गई । इसके अलावा मुख्यमंत्री भी 13 मार्च को पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में किए गए प्रबंधन पर चर्चा करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक ने बताया कि योगी आदित्य नाथ सरकार का एक वर्ष का शासनकाल पिछले कुछ शासनकालो में ऐतिहासिक है। उनका दावा है कि प्रदेश एक साल में ही विकास के रास्ते पर आ गया है।
उन्होंने कहा कि योगी शासनकाल के एक वर्ष के दौरान 21-22 फरवरी को यहां आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में चार लाख 28 हजार करोड़ रूपये के निवेश किये जाने के लिए एमओयू किए गए, जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

श्री पाठक कहा कि राज्य सरकार ने 86 लाख किसानों के ऋण माफ किए है तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने एवं ई-गवर्नेश सरकारी तंत्र में लागू किए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य भी एक वर्ष में प्रारम्भ किए है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य के बुन्देलखण्ड में मेगा रक्षा कोरिडोर बनाने का निर्णय किया गया है। प्रदेश सरकार केन्द्र पोषित प्रधानमंाी आवास योजना सहित अन्य बड़ी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू कर रही है।

श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है और अपराधियों के साथ पुलिस मुठभेड़ होने से बदमाशों में खौफ पैदा हो गया है और उनके हौसले टूट चुके है। बताते चले कि योगी आदित्यनाथ ने अन्य मंत्रियों के साथ पिछले वर्ष 19 मार्च को शपथ ग्रहण किया था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleतनाव पर नियंत्रण के लिए केजीएमयू ने किया यह समझौता
Next articleलॉस एंजेलिस के दिग्गज ब्रैंड, फॉरेवर 21 ने बिपाशा बसु के साथ लखनऊ में लॉन्च किया अपना पहला स्टोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here