यहां दस प्रतिशत महिलाओं की नई भर्तियां

0
673

डेस्क। सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौंबद के लिए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जोन के रेलवे सुरक्षा बल में 10 प्रतिशत महिलाओं की नई भर्तियां जल्द ही की जाएंगी। गोरखपुर जोन पूर्वोत्तर रेलवे आर.पी.एफ. महानिरीक्षक (सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त) राजाराम ने कहा है कि पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जोन में तीन हजार जवानों में माा 90 महिलाएं सुरक्षा व्यवस्था के कार्य में लगी हुईं हैं जबकि सरकार की नीति है कि आर.पी.एफ. में महिलाओं का प्रतिशत बढ़ाया जाए। इसी के तहत गोरखपुर के रेलवे सुरक्षा बल में 10 प्रतिशत नई महिलाओं की भर्तियां जल्द ही होंगी।

उन्होने कहा कि वर्ष 2011 में आर.पी.एफ. के 17 हजार पदों पर शुरू हुई भर्ती में 28 लाख आवेदन आने पर इस प्रक्रिया का अंतिम रूप वर्ष 2014 में पूरा हो पाया। इसी क्रम में जब आज टेक्नोलॉजी बढ़ी है तो आर.पी.एफ. में महिला सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया सुरक्षा व्यवस्था के लिये जल्द ही पूरी की जायेगी।  यात्री सुरक्षा एक बड़ी समस्या बताते हुये महानिरीक्षक राजाराम ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जोन के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर निर्भया फण्ड से सीसीटीवी कैमरे पिछले वर्षों में ही लगाये जाने थे लेकिन नहीं लग पाए हैं।

रेलमंाी ने रेलटेल कम्पनी को इस वर्ष के अन्त तक फर्रूखाबाद रेलवे स्टेशन सहित सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेलयात्रियों की सुरक्षा के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि रेलवे के निर्माण का कोई भी कार्य वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) की वजह से प्रभावित नहीं हो रहा है। केन्द्र सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी रेलवे के कार्य में जी.एस.टी. को मुद्दा न बनाया जाए।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू की इस महिला डाक्टर ने लगा दिया यह आरोप 
Next articleसब्र का बांध टूट रहा है इनका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here