डा. अजय की पीडियाट्रिक ट्रामा पुस्तक बच्चों के इलाज में स्थापित करेगी नये अायाम

0
863

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 113 वें स्थापना दिवस समारोह में आर्थोपैडिक विभाग के वरिष्ठ सर्जन व पीडियाट्रिक आर्थो सर्जरी के विशेषज्ञ प्रो. अजय सिंह की पुस्तक पीडियाट्रिक ट्रामा का विमोचन एम्स नयी दिल्ली के निदेशक प्रो. रनदीप गुलेरिया ने किया। कवेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में इस अवसर पर सीएसआईआर लखनऊ के निदेशक प्रो. अनिल त्रिपाठी के अलावा कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट भी मौजूद थे। इस पुस्तक में बच्चों में आपदा के बाद महत्वपूर्ण प्रबंधन व क्लीनिक जानकारी दी गयी है, जो कि डाक्टरों से लेकर अभिभावकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

प्रो. अजय सिंह ने बताया कि पुस्तक में बाल चिकित्सा के लिए विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चे एक छोटा वयस्क नहीं होते है। इस लिए घायल बच्चों का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अक्सर बच्चों में प्रमुख रूप से एक्सीडेंट, घुटन, डूबना, जहर, आग आैर गिरना आदि की घटनाएं होती है। इन बच्चों का इलाज करने में विशेष ध्यान रखना होता है। क्योंकि यह बच्चे वयस्क नहीं होते है। उन्होंने बताया कि बच्चों की संरचनात्मक संरचना आैर व्यवहार भी बड़ों से भिन्न होती है। घायल बच्चों का इलाज स्थानातरंण प्रदान करना, आईसीयू में भेजे जाने से पहले प्राथमिक इलाज की आवश्यकता होती है। समारोह में रेस्पटरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डा. सूर्यकांत ने प्रैक्टिल बुक ऑफ लंग कैंसर का विमोचन किया गया। फंडामेंटल आफ पेरियोडोन्टोलॉजी की डा. रामेश्वरी सिघंल ,क्वीन मेरी अस्पताल की एनएनयू वार्ड में बेस्ट बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट एंड हेंड हाईजीन के लिए नोडल अधिकारी डा. रेखा सचान को सम्मानित किया गया।

Previous articleएमएसडब्ल्यू को कर दिया…कर्मचारी कुलपति को देंगे ज्ञापन
Next articleचिकित्सा सेवा समाज की सेवा करने का उत्कृष्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here