त्यौहारों से पहले यूपी में 29 आईपीएस अधिकारियों में हुआ फेरबदल

0
752

लखनऊ । उत्तर पद्रेश सरकार ने बुधवार शाम बड़े स्तर पर आईपीएस अफसरों के किये तबादले। 29 आईपीएस अफसरों का तबादला कर उन्हे नई जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस तबादला लिस्ट में सहारनपुर जिले से निलम्बित आईपीएस सुभाष चंद्र दुबे को दोबारा से कमान दी गयी है। वहीं उन्हें जिले की कमान न देकर मुरादाबाद रेलवे का एसपी बनाया गया है जबकि कई पुलिस कप्तानों पर अपने जिले में बेहतर कार्य न करने पर गाज गिरी है। वहीं इस तबादले को आने वाले समय में त्यौहारों से जोड़ कर देखा जा रहा है।

इधर से उधर किये गये आईपीएस- प्रभाकर चौधरी को कानपुर से बिजनौर का एसपी बनाया गया, अतुल शर्मा को बिजनौर से एसपी ईओडब्ल्यू बनाया गया, एसटीएफ के एसएसपी रहे अमित पाठक को एसपी आगरा बनाया गया है, दिनेश दुबे को बहुत जोर का झटका उन्हें आगरा ेस लखनऊ पीएसी मुख्यालय भेजा गया है, माहित गुप्ता को एसपी फतेहगढ़ बनाया गया जबकि जुगुल किशोर को पहली बार बहराइच जिले की कमान सौंपी गयी है, श्रीपर्ण गांगुली को एसपी फतेहपुर, राकेश शंकर को एसपी देवरिया, केके चौधरी को एसपी जौनपुर बनाया गया है। जय प्रकाश बागपत के नये एसपी बने, अभिषेक सिंह एसएसपी एसटीएफ बने, डॉ मनोज कुमार एसपी फिरोजाबाद, ललित कुमार को एसपी मऊ,

एन कालांची एसपी महोबा, सुभाष चंद्र दुबे को एसपी रेलवे मुरादाबाद, सुजाता सिंह को पीएसी मेरठ का सेनानायक बनाया गया है। राजीव मेहरोत्रा को एसपी भ्रष्टाचार निवारण, विनोद कुमार सिंह सेनानायक एसडीआरएफ, अजय शंकर राय सेनानायक पीएसी सीतापुर, सुनील सक्सेना एसपी प्रशासन डीजीपी ऑफिस, कवींद्र प्रताप को पीएसी इलाहाबाद के पद पर भेजा गया। गयानंद मिश्रा को एसपी फूड ेसल लखनऊ, अभिषेक यादव एसपी रेलवे गोरखपुर, अनीस अंसारी को अलीगढ़ पीएसी मे ंसेनानायक, धर्मवीर सिंह एसपी सिद्वार्थनगर बनाये गये। वहीं सतेंद्र कुमार एसपी ईओडब्ल्यू वाराणसी, अजय कुमार पीएसी बरेली में सेनानायक प्रदीप कुमार एसपी लोक शिकायत लखनऊ के पद पर आसीन हुए हैं।

Previous articleट्रामा सेंटर में बढ़ेंगे आैर उच्चस्तरीय संसाधन
Next articleफेमटोसेकंड लेजर मोतियाबंद सर्जरीः मरीजों के लिए वरदान है मोतियाबंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here