लखनऊ। सातवे वेतन नहीं मिलने से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय आक्रोशित कर्मचारियों ने शनिवार को काला फीता बांधकर काम करने के साथ ही प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया। केजीएमयू कर्मचारी परिषद के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन लगभग सभी विभागों में किया गया। परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद भी उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गयी तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि सातवां वेतन का लाभ प्रदेश के विभिन्न विभागों में लागू किया जा चुका है, लेकिन केजीएमयू प्रशासन ने अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। हर बार शासन में मामला कह कर टाल दिया जाता है। इससे यहां के कर्मचारी परेशान है। केजीएमयू के कुलपति व कुलसचिव को ज्ञापन देकर मांग पूरी करने की मांग की है।
केजीएमयू के कर्मचारियों ने आज काला फीता बांध कर ड्यूटी पर काम करना शुरू किया। सभी एक जुट होकर कुलसचिव कार्यालय पहुंचे अौर वहां पर भी प्रदर्शन किया। लिम्ब सेंटर में अरविंद निगम के नेतृत्व में शगुन, बलराम सहित अन्य कर्मचारियों ने काला फीता बांधने के साथ ही काम करते हुए प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने बताया कि प्रत्येक बार वार्ता करके आश्वासन दिया जाता है कि जल्द ही मांगों को पूरा किया जाएंगा। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई का नतीजा नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि कल से सभी कर्मचारी काला फीता मंाग कर अपने अपने विभागों में काम करते हुए विरोध प्रदर्शित करेंगे। महामंत्री प्रदीप गंगवार ने बताया कि मांगों पर अगर जल्द ही कार्रवाई करते हुए पूरा नहीं किया तो कर्मचारी उग्र आंदोलन कर सकते है।
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।












