दो और लोगों को निगल गया डेंगू का डंक, 19 पीडि़त

0
1699

लखनऊ। अवध की पहचान और प्रदेश की राजधानी लखनऊ अब जानलेवा संक्रामक रोगों की गिर त आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरूवार को दो और लोगों की डेंगू से हुई मौत की पुष्टिï की। इसके साथ ही विभाग ने कुल 19 लोगों के डेंगू से प्रभावित होने की बात कही है। राजधानी में स्वाइन लू से 18 और चिकनगुनिया से 48 मरीजों के प्रभावित हैं।
मु य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि एफ -ब्लॉक राजाजीपुरम लखनऊ की रहने वाली 36 वर्षीया सारिका चक्रवर्ती को तेज बुखार के कारण बीती तीन जुलाई को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था, जहां छह जुलाई को उनकी मृत्यु हो गयी।

जबकि फिरोजाबाद के रहने वाले संतोष के तीन वर्षीय पुत्र आयु की भी केजीएमयू में ही आठ जुलाई को मौत हो गयी। आयु बीती 2 जुलाई को फिरोजाबाद से लखनऊ तेलीबाग आया था, उसे तीन जुलाई को बुखार आया। डॉॅ. बाजपेई ने बताया कि दोनों मृतकों के आवास और उसके आसपास बचाव दल ने सफाई कराते हुए अन्य लोगों को डेंगू से ग्रस्त होने से रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

उन्होंने बताया कि मृतका सारिका के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान छत पर रखे वाहन के टायरों में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया है। टीम ने दोनों मृतक के घर और आसपास के क्षेत्र मेंं एंटी लार्वारोधी रसायन का छिडक़ाव कराकर फार्गिंग कराई गई है।

Previous articleएमओयू हस्ताक्षर के बाद तेजी से बनेगा गोरखपुर का एम्स
Next articleसुरक्षित नहीं है विधानसभा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here