डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

0
984

लखनऊ । डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बृहस्पतिवार को हजरतगंज स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि डाक्टर श्यामा मुखर्जी ने समाज को नई दिशा दी है। हम सबको उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए, इससे देश व समाज की तरक्की होगी। डा. मुखर्जी जी ने हमेशा न्याय आैर सत्य पथ पर चलने वाले थे। राज्यपाल ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए सभी को सकारात्मक सोचने की जरूरत है। जब अच्छा सोचेंगे तो उसका फर्क भी समाज में नजर आएगा।

वर्तमान परिवेश में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की कमी नहीं है, इसलिए सकारात्मक सोच ही सफलता की तरफ अग्रसर करेगी। अस्पताल के निदेशक डाक्टर हिम्मत सिंह दानू ने कहा कि डाक्टर मुखर्जी सच्चे और ईमानदार समाजसेवक थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हंैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आशुतोष दुबे ने कहा कि हम सभी को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

उनके निर्देशों का पालन करना चाहिए। अपने सम्बोधन से पहले बारिश में राज्यपाल ने अस्पताल में परिसर में लगी विशालकाय डाक्टर मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Previous articleफार्मेसिस्टों ने लिया स्व. राम उजागिर पांडेय के सिद्धांतों पर संकल्प
Next articleनाला का गंदा पानी फैला सकता है बच्चों में संक्रमण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here