स्वाइन फ्लू की राजधानी में दस्तक, मिले दो मरीज

0
1435

लखनऊ । राजधानी में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। दो स्वाइन फ्लू के मरीज मिले है। एक मरीज जानकीपुरम क्षेत्र से हैआैर पीजीआई में अपना इलाज करा रहा है,जबकि दूसरा मरीज कमांड अस्पताल में इलाज करा रहा है। सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी का कहना है कि कमांड अस्पताल में तो एक मरीज भर्ती होने की जानकारी है। दूसरे मरीज की अभी रिपोर्ट नहीं आयी है।

स्वास्थ्य विभाग भले ही अभी जापानी इंसेफ्लाइटिस के टीकाकरण की तैयारी करा रहा हो, लेकिन स्वाइन फ्लू के मरीज मिलना शुरु हो गये है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ( सीएमओ) डा. जीएस बाजपेई ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले कमांड अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी गयी थी। इसके अलावा अभी तक कोई अन्य मरीज की जानकारी अभी तक नहीं आयी है। बताया जाता है कि जानकीपुरम निवासी एक मरीज का इलाज पीजीआई में भर्ती है आैर वहां पर चल रहा है। बताया जाता है कि यह मरीज इलाहाबाद गया था आैर वहां पर तबियत बिगड़ने के बाद स्वाइन फ्लू का संदेह होने पर उसे यहां लाकर पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

जहां पर उनका इलाज चल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी स्वाइन फ्लू का सीजन नहीं आया है लेकिन उसके मरीज मिलना खतरे की घंटी से कम भी नहीं है, अगर एक मरीज में सर्तकता नहीं बरती जाती है इस संक्रमित बीमारी से काफी लोग चपेट में आ सकते है।

Previous articleलम्बे समय तक एसिडिटी बड़ी बीमारी को दे सकती है दावत : डा. प्रशांत
Next articleसूफियाना, गजल व इंस्टूमेंटल म्यूजिक से यहां मरीज करेंगे फील गुड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here