समाज कल्याण विभाग के फार्मेसिस्टो के 90% पद रिक्त

0
454

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ । समाज कल्याण विभाग में फार्मेसिस्टो के कुल 104 पद सृजित है जिनमें 90% से अधिक पद खाली पड़े हुए हैं, बरसों से नियुक्तियां नहीं हो रही है, विभाग में पदोन्नति के पद नहीं है, जिससे फार्मेसिस्ट अपने मूल पदों से ही सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं । कोई सेवा नियमावली नहीं बनी है । समस्याओं के निदान के लिए जल्द ही फार्मेसिस्टो का सम्मेलन आयोजित होगा, उक्त निर्णय भागीदारी भवन में संपन्न समाज कल्याण फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक में लिया गया, बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ए आर कौशल ने की ।

 

 

 

 

 

 

बैठक में प्रमुख रूप से फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव और महामंत्री अशोक कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
श्री कौशल ने बताया कि अभी तक संवर्ग की सेवा नियमावली नहीं बन पाई है, कार्यरत फार्मेसिस्टो की कोई वरिष्ठता सूची नहीं है, मात्र 14 फार्मेसिस्टो से कार्य संचालन हो रहा है ।

 

 

 

 

 

ज्ञातव्य है कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न आवासीय विद्यालयों में उपचार हेतु डिस्पेंसरी बनी हुई है, जिसमें 24 घंटे उपचार की सुविधा उपलब्ध है । अत्यंत कष्ट का विषय यह है कि ज्यादातर डिस्पेंसरी बिना फार्मासिस्ट के चल रही है । 24 घंटे संचालित होने वाले चिकित्सालय में अतिरिक्त पद सृजित नहीं किए जा रहे हैं । बच्चों के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होने के कारण फार्मेसिस्ट एसोसिएशन समाज कल्याण विभाग, निदेशक, प्रमुख सचिव एवं माननीय मंत्री जी को समस्याओं से अवगत कराएगा ।
अगले माह संघ का सम्मेलन भी आयोजित होगा जिसमे अगली रणनीतियां तय की जायेंगी ।

 

 

 

 

 

फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने संघ को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया । बैठक को महामंत्री एस पी पटेल, अबू सलीम, राकेश कुमार, प्रमोद पटेल, यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन के कपिल यादव आदि ने भी संबोधित किया ।

Previous articleप्रदेश में इस विषय के नये नर्सिंग प्रशिक्षण पर लगेगी रोक
Next articleइस जटिल बीमारी को सर्जरी से ठीक कर बच्चे को दी नयी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here