लखनऊ । प्रदेश के सात जिले,15 गांव आैर जिला कारागार कल से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के हेल्थ रडार पर रहेंगे। हेल्थ रडार यानी टेली मेडिसिन के माध्यम से गांव से लेकर जिला अस्पताल के डाक्टर विशेषज्ञों से सीधी बातचीत कर सकेंगे आैर मरीज की बीमारी का परामर्श कर सकेंगे। इसके अलावा मरीजों की काउसलिंग भी यहां की जाने सकेगी। इसके लिए पॉवर कंट्रोल रूम ट्रामा सेंटर के सेके ंड फ्लोर पर बनाया गया है। इसका उद्घाटन कल चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन करेंगे। इसके अलावा केजीएमयू में प्रदेश का पहला ह्यूमन मिल्क बैंक, सौर ऊर्जा संयत्र, हाइपर बैरिक आक्सीजन यूनिट का उद््घाटन किया जाएगा।
केजीएमयू में टेली मेडिसिन यूनिट को हेल्थ रडार रखा गया है। इससे प्रदेश के सात जिलों के अलावा 15 गांव से जोड़ा गया है। इसके बारे में डा. शीतल वर्मा बताती है कि हेल्थ रडार का काम दूरदराज गांवों या कस्बे में बैठे डाक्टरों से यहां के विशेषज्ञ डाक्टरों से सीधे सम्पर्क कर सकेंगे अौर मरीज की बीमारी के बारे में परामर्श लेकर लाइन आफ ट्रीटमेंट तय कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरा सिस्टम ट्रामा सेंटर के सेकेंड फ्लोर पर बनाया गया है।
इसके लिए जिला अस्पताल या गांव के स्वास्थ्य केद्र का डाक्टर पहले फोन करके विशेषज्ञ डाक्टर के बारे में जानकारी लेगा। उसके बाद विशेषज्ञ डाक्टर चाहे कार्डियक, न्यूरो, आर्थो या अन्य विभाग का उसे बुलाकर डाक्टर से वार्ता करा दी जाएगी। इससे मरीज को यह फायदा होगा कि उसे थोड़ी सी जानकारी के लिए केजीएमयू रेफर नहीं किया जाएगा आैर वहां पर बैठा बीमारी के बारे में सटीक जानकारी ले लेगा। डा. वर्मा ने बताया कि इसके माध्यम से मानसिक मरीजों की काउंसलिंग भी की जा सकेगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











