लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें लखनऊ कमिश्नरेट के ज्वाइंट सीपी एस्कॉर्ट के आठ सिपाही कोरोना संक्रमित निकले है। इसके बाद लखनऊ कमिश्नरेट का पुलिस आफिस 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वही डा. राम मनोहर लोहिया संस्थान का रेजीडेंट डाक्टर सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित हो गये है। इसके साथ ही एक न्यूज चैनल के आठ लोग भी कोरोना की चपेट में आ गये है। एम्बुलेंस सेवा का संचालन करने वाली एजेंसी के भी चार कर्मी संक्रमित मिले है। गौतम पल्ली में भी तीन कोरोना संक्रमित मिले है। यह सभी नेता प्रतिपक्ष के सम्पर्की बताये जाते है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 468 लोगों के नमूने टीम ने लिए। इन्हें जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने लखनऊ कमिश्नरेट कार्यालय में कोरोना के लक्षण मिलने पर 29 लोगों की जांच के लिए नमूने लिए गये थे। इनमें ज्वाइंट सीपी एस्कॉर्ट के आठ सिपाही कोरोना संक्रमित निकले है। इन सभी को लोहिया के कोविड हॉस्पिटल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनके सम्पर्क में आने वालों का भी नमूना लिया जा रहा है। इसके अलावा लोहिया संस्थान के न्यूरो सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित मिला है। यह विभाग में भर्ती मरीज के तीमारदार के संपर्क में आये थे। तीमारदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रेजीडेंट डाक्टर की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। संस्थान में सेनेटाइजेशन के बाद ऑपरेशन थिएटर बंद कर दिया गया है। रेजिडेंट के संपर्क में आने वालों को क्वॉरंटीन कर दिया गया है। वार्ड से मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
माइक्रोबायोलॉजी विभाग का एक कर्मचारी संक्रमित हो गया है। वहीं संस्थान के ही कोविड हॉस्पिटल में तैनात टेक्नीशियन भी संक्रमित मिली है। तीनों को संस्थान के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। लोकबंधु राजनारायण हॉस्पिटल के एक कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दूसरी अोर 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन करने वाली संस्था के चार कर्मचारियों में संक्रमित मिले है। इसके साथ ही एक न्यूज चैनल के आठ कर्मचारियों को संक्रमण हुआ है। पारा, तेलीबाग, एलडीए, विभूतिखंड, हुसैनाबाद, विवेकखण्ड, विजयनगर के रोगी है। आलमबाग-7 गौतमपल्ली-3 लोग बीमार पड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अमरूदही बाग, सुजानपुरा, एलडीए कालोनी, गीता पल्ली, नटखेडा, बिल्लावा आदि क्षेत्रों में संक्रमण के साथ ही 27 क्षेत्रो को कन्टेनमेन्ट जोन बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय को पत्र प्रेषित किया गया। इसके उपरान्त 92 कन्टेनमेन्ट जोन हो जायेगे।




