लखनऊ। राजधानी में स्वाइन फ्लू का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को स्वाइन फ्लू के 15 मरीजों में पाजिटिव आया है। तीन दिन में 35 मरीज स्वाइन फ्लू के मरीज पाजिटिव आये है। लगातार बढ रहे स्वाइन फ्लू के मरीजों के कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गये है। ज्यादातर स्वाइन फ्लू के मरीज पीजीआई व एलडीए कानपुर रोड के आस-पास क्षेत्रों के है। स्वाइन फ्लू का आकंड़ा 60 के पार पहंुच गया है। इससे एक मरीज की मौत भी हो चुकी है।
शनिवार को स्वाइन फ्लू मरीजों की आने वाली रिपोर्ट चौंकाने वाली थी।
कुल 15 मरीजों में स्वाइन फ्लू पाजिटिव पाया गया था। इनमें तीन मरीज गैर जनपदों के है। जब कि छह मरीज पीजीआई कैम्पस के पाजिटिव पाये गये है। इसमें पहले भी पीजीआई कैम्पस के परिवार के लोगों का स्वाइन फ्लू का इलाज चल रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि एलडीए कानपुर रोड के आस-पास कालोनियों में स्वाइन फ्लू के मरीज भी मिल रहे है। केजीएमयू में तीन मरीज स्वाइन फ्लू के भर्ती है आैर उनका इलाज चल रहा है।
महानगर के निजी अस्पताल में भी दो मरीज स्वाइन फ्लू के भर्ती है। स्वाइन फ्लू प्रभारी डा. सुनील रावत ने बताया कि अन्य मरीज स्वाइन फ्लू पाजिटिव पाया तो गया है लेकिन उनकी हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि लगातार मरीजों को टेमी फ्लू दवा दी जा रही है आैर उनके परिजनों को भी दवा देकर संक्रमण से बचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गैर जनपदों से भी मरीज यहां इलाज कराने के लिए आ रहे है।











