22 अक्टूबर पदयात्रा,21 नवम्बर को शंखनाद ज्यादा से ज्यादा लोग लें भाग

0
2102

 

 

 

 

 

लखनऊ । बलरामपुर चिकित्सालय में सोमवार को चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के समस्त घटकों के साथ बैठक की हुई। बैठक में अटेवा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली एवं निजी करण आउटसोर्सिंग संविदा के विरोध में चलाए जा रहे अभियान में सहयोग समर्थन एवं सहभागिता करने की बातों पर सभी ने एक सुर में अपनी अपनी सहमति प्रदान की । 22 अक्टूबर को प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल होंगे तथा 21 नवंबर को होने वाली शंखनाद रैली में सभी लोग लखनऊ ज्यादा से ज्यादा संख्या में आयेगे, उसके बाद सभी लोग मिलकर महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को ज्ञापन देने हेतु महानिदेशालय गए एवं महानिदेशक को चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के साथ ही राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश ,लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एशोसियेशन, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, डार्क रूमअसिस्टेंट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन,चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय मिनिस्ट्रीयल एशोसियेशन व अन्य संगठनो ने मिलकर ज्ञापन सौंपा जिसमे मुख्य रूप से डा. सचिन वैश्य, डा०अमित सिंह,मंजू सिंह,आईनिस चाल्र्स, सीमा शुक्ला, अरविन्द वर्मा, सर्वेश पाटिल, संदीप बढोला, जे के सचान,सुनील कुमार, कमल श्रीवास्तव, कपिल वर्मा,आर के पी सिंह, महेंद्र श्रीवास्तव, लोग उपस्थित रहे।

Previous articleउपलब्धि :एटीएलएस का नोडल सेंटर बना Kgmu
Next articleएक हफ्ते में डेंगू से दूसरी मौत, 27 नये मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here