2 वर्ष में 5 लाख युवाओं को देंगे नौकरी : योगी

0
774

लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उनकी सरकार आगामी दो सालों में पांच लाख युवाओं को रोजगार देगी। श्री योगी आज नवाबगंज क्षेत्र में फूलपुर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अगले दो साल में पांच लाख युवाओं को रोजगार देगी। श्री योगी ने दावा किया कि पिछले दिनों लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट में मिली सफलता ने प्रदेश के 25 लाख युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोल दिए हैं।

सीएम ने कहा कि जिस तरह त्रिपुरा में वामपंथ का लाल रंग ढल गया, उसी तरह यूपी में भी समाजवादी पार्टी (सपा) के लाल रंग’लाल टोपी”का अंत होगा। उन्होंने कहा कि उन्हे विश्वास है कि 11 मार्च को हो रहे उपचुनाव में उससे भी अधिक मतों से जनता विजय दिलायेगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार कुंभ को एक विश्वस्तरीय इवेंट बनाने जा रही है जिसमें देश – विदेश के पर्यटक आएंगे। कुंभ के आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यूनेस्को ने भारत के कुंभ मेले को”मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर'”के तौर पर मान्यता देकर इसकी महत्ता को दर्शाया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां कुर्सी हिली तो दे दिया कार्रवाई की चेतावनी !
Next articleअगर यह लक्षण दिखाई दे तो हो सकता है ट्यूमर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here