स्वास्थ्य मंत्री के आदेश का भी नहीं होती कार्रवाई…

0
753

 

 

 

 

लखनऊ। सरकारी अस्पताल समेत बड़े सरकारी संस्थानों में खून की जांच करने वाली कम्पनी से बड़ी राजनैतिक पार्टी के कथित नेता ने रंगदारी मांगी है। मामले में कंपनी के मैनेजर ने मुकदमा भी दर्ज करवाया है। पूरे प्रकरण से स्वास्थ्य मंत्री व प्रमुख सचिव को अवगत कराया है। प्रमुख सचिव ने करवाई के लिए पत्र भेजकर करवाई को निर्देश दिए। मगर पुलिस मामले को दबाए हुए है और कोई कार्रवाई करने से कतरा रही है।

 

 

सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में पीओसिटी सर्विसेज नाम की फर्म है जो मेडिकल उपकरण बनाने का कार्य करती है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में खून की जांच का काम है।

 

 

फर्म के प्रमोटर सौरभ गर्ग व उनके परिवार को आरोपी व्यक्ति धमकी दे रहा है। आरोप है कि वह रंगदारी के रूप में ₹10 करोड़ की मांग कर रहा है, अन्यथा की स्थिति में फर्म को बर्बाद करने व परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है।
इस संबंध में कंपनी द्वारा सरोजिनी नगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है ,लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
इस संबंध में भी पीओसिटी द्वारा संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र लिखा गया, जिस पर चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह ने भी कार्यवाही करने हेतु अग्रसारित किया है । आरोप है कि अभी तक इस पर भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।

 

 

 

आरोपी व्यक्ति द्वारा अपने यूट्यूब पर डाले गए वीडियो में यह देखा गया है कि वह पूरे प्रशासनिक तंत्र के खिलाफ अभद्र टिप्पणियाँ व अपमानजनक बातें करता है।
यह सभी साक्ष्य संबंधित अधिकारियों व पुलिस को उपलब्ध भी करवा दिए गए हैं। इसके बावजूद कार्यवाही न किया जाना समझ से परे है।

Previous articleकोरोना हुआ तेज,86 संक्रमित
Next articleमकर संक्रांति तक 10 वीं तक सभी स्कूल बंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here