लोहिया संस्थान : चरक संहिता की शपथ ले, शुरू की पढ़ाई

0
766

 

 

 

 

 

लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का सोमवार को एमबीबीएस के नये बैच का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमबीबीएस के छात्रें को एप्रिन प्रदान किया गया। इसके अलावा व्हाइट कोर्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया।

 

 

 

लोहिया संस्थान प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में व्हाइट कोर्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में मेडिकोज का तिलक लगाया स्वागत किया गया। इसके बाद सभी को एप्रिन प्रदान करने के बाद मेडिकोज को चरक संहिता की शपथ दिलाई गयी। संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए पाठ्यक्रम में होने वाले रोमांचकारी अनुभवों को साझा किया। छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुये, उन्होंने कहा कि आप यहां इसलिए हैं, क्योंकि आप इस लायक हैं। खुद में विश्वास रखें। जीवन में समय प्रबन्धन आवश्यक है। इसलिए लक्ष्य बनाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरी मानवता का पेशा है। मरीजों का ध्यान रखना चाहिए, मरीज बहुत परेशान हालत में आते हैं। इसलिए उनकी मरीजों की मदद करने के साथ ही व्यवहार कुशल होना चाहिए। लोहिया संस्थान की डीन डॉ. नुजहत हुसैन ने छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र कोई भी हमेशा सीखने के प्रति अपने जुनून को बरकरार रखना चाहिए।

 

 

 

 

 

संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजन भटनागर ने कहा कि डॉक्टरी पेशे में जीवन भर समर्पण की आवश्यकता होती है। कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा की पढ़ाई मेहनत और लगन से करना चाहिए। परिसर में रैगिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। यदि सीनियर रैगिंग का प्रयास करते हैं, तो आप तत्काल शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 

 

 

 

उन्होंने परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे है। सभी जगह सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, कहीं भी कभी भी घबराएं नहीं। परिसर में रैगिंग को रोकने के पुख्ता इंतजाम हैं।

Previous articleमतदान के दिन बंद रहेंगी OPD, चलेगी इमरजेंसी
Next articleओमीक्रोन के अलग-अलग अपडेट से दोबारा संक्रमण की आशंका : अध्ययन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here