मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

0
696

 

Advertisement

 

लखनऊ – महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए बाल विकास परियोजना सरोजनी नगर में शनिवार को “मिशन शक्ति” अभियान का शुभारंभ किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कामिनी श्रीवास्तव ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं तथा बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें सुरक्षित परिवेश प्रदान करने एवं अपनी सुरक्षा किस प्रकार से की जाए इस संबंध में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हिंसा एवं अपराध करने वाले लोगों की पहचान कर उसकी सूचना महिला थाने में दें। इसके साथ ही सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करें ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए इस अभियान का मूल मकसद राज्य में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है। राज्य में हुई घटनाओं के कारण महिलाओं के भीतर पैदा हुए डर को ख़त्म करने के उद्देश्य से भी यह अभियान जरूरी था | इसके जरिये जागरूकता पैदा कर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोका जा सकेगा, जो अति आवश्यक है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके ज़रिये महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नवरात्रि के पर्व पर इस योजना को शुरू की जाने की घोषणा की गयी है।
उपरोक्त कार्यक्रम आगामी 6 माह तक आयोजित किया जाएगा । प्रथम चरण में आज से 25 अक्टूबर तक महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस मौके पर एलईडी वैन के माध्यम से उपस्थित लोगों को महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा, स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी गई । उक्त कार्यक्रम में मुख्य सेविका रजनी खरे, उषा देवी एवं विभिन्न केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं ।

Previous articleबेटियों पर बुरी नजर डाली तो दुर्गति तय : Chief Minister
Next articleआरोग्य मित्रों का मानदेय दोगुना हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here