फिलहाल प्रदेश में जारी रहेगा ठंड प्रकोप

0
653

 

 

 

लखनऊ। प्रदेश के लोगों को फिलहाल अभी ठंड और कोहरे से निजात मिलने के आसार नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के अधिसंख्य जिलों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। इस अवधि में ज्यादतर इलाकों में गलन भरी सर्दी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। गणतंत्र दिवस के मौके पर भी ठंड और कोहरा गिरने का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और गलन भरी सर्दी से निजात मिल सकती है हालांकि शीतलहर चलने की संभावना से ठंड के तेवर तल्ख रहने का अनुमान है।
उन्होने बताया कि शनिवार और रविवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में सूरज की आंखमिचौली के बीच कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। पिछले 24 घंटे में हमीरपुर राज्य का सर्वाधिक सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं झांसी में दिन का सबसे अधिक तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।

सूत्रों की माने तो इस अवधि में लखनऊ,बरेली,मेरठ,आगरा,वाराणसी और कानपुर मंडल में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी वहीं गोरखपुर मंडल में तापमान में मामूली सुधार हुआ। शेष स्थानो पर तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

Previous article42 प्रतिशत लड़कियों को 24 में एक घंटे से कम समय मोबाइल फोन उपयोग की इजाजत : सर्वेक्षण
Next articleभगवान कहे जाने वाले डॉक्टर पहले लगवा रहे टीका फिर कैसी चिंता…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here