गणपति महोत्सव: मेंहदी है रचने वाली…चल सखियां

0
810

गजानन महाराज के फूलाभिषेक में भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

 

 

 

लखनऊ। लाटूश रोड स्थित शिवाजी मार्ग पर ऑस्कर योग साईं कृपा केंद्र सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन हो रहा है।

 

 

 

महोत्सव में पांचवें दिन रविवार को गणपति महाराज का श्रृंगार व पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ की गयी। अगले चरण में भक्तों ने सहस्त्रनाम पाठ के साथ फूलाभिषेक दूर्वा,फूल फल के साथ दूध दही से किया। इसमें प्रमुख रूप से महिलाऐं पुष्पा, आशा,शुभी आदि ने भाग लिया। इसके बाद सभी ने आरती में भाग लिया। शाम को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के डिजाइन मेहंदी से बना कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाओं के अलावा दूर दराज से महिलाएं भाग लेने पहुंची। शोभा शुक्ला, पुष्पा सिंह ,नमिता शुक्ला, श्वेता पवार, सुमन पवार, पूनम नाग, वंशिका, शशि आदि शामिल थी‌ ।

 

 

 

महोत्सव में कार्यक्रम संयोजक सुमन पंवार ने बताया गजानन महाराज के दर्शन करने के लिए आलमबाग, हजरतगंज पुराने लखनऊ से भी लोग आ रहे हैं। महोत्सव आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया लोगों को तुलसी पौधा देने के साथ ही गौ रक्षा संकल्प भी कराया जा रहा है , ताकि पौधारोपण और को संकल्प के लिए लोगों में जागरूकता पैदा हो। उन्होंने बताया ऑस्कर योग केंद्र समय-समय पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य शिविर के साथ योग शिविर का भी आयोजन करता है।

 

 

 

 

इसके साथ ही लोगों की जांच के लिए निशुल्क पैथोलॉजी शिविर और नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आने वाले लोगों को परामर्श देती है।
शाम को हुई महाआरती सैकड़ों की संख्या में सभी भक्तों ने भाग लिया।

Previous articleसमय पर IVF अपनाएं, बांझपन से छुटकारा पाएं ः डॉ गीता खन्ना
Next articleहोटल लेवाना में भीषण आग, 4 की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here