जियोहॉटस्टार और कलर्स लेकर आए ‘भोजपुरी बवाल’

0
36

भारत की पहली प्रीमियम सेलिब्रिटी फॉलो-रियलिटी सीरीज़, जो देश की मिट्टी और दिल की धड़कन को देगी नया मंच।*

_पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स से सजा यह शो ।

Link: https://www.instagram.com/reel/DYlzjjtK8tI/?igsh=N3N0dW8zbzFzcXFw

न्यूज । भोजपुरी मनोरंजन आज भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते और बेहद लोकप्रिय क्षेत्रीय उद्योगों में से एक बन चुका है। अपने संगीत, सिनेमा और बड़े सितारों के दम पर इस इंडस्ट्री ने न केवल देश के हृदयस्थल बल्कि उससे बाहर भी करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसी सांस्कृतिक लोकप्रियता को नए आयाम देते हुए भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सितारे अब कैमरों की चमक-दमक से बाहर निकलकर दर्शकों के सामने अपनी ज़िंदगी की अब तक की सबसे बेबाक और अनफ़िल्टर्ड झलक पेश करने के लिए तैयार हैं।

जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने और कलर्स टीवी पर प्रसारित होनेवाली यह सीरीज़ दर्शकों को मंच, पर्दे और शोहरत की दुनिया से आगे ले जाकर भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सितारों पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव के निजी और पेशेवर जीवन की अनदेखी झलक दिखाएगी। पारंपरिक रियलिटी शोज़ से अलग, यह सीरीज़ पहली बार एक अनोखे ‘फॉलो रियलिटी’ फॉर्मेट को पेश कर रही है, जिसमें न कोई टास्क होगा, न एलिमिनेशन और न ही किसी तरह का बनावटी ड्रामा। शो में शोहरत, फैन फॉलोइंग, पारिवारिक दबाव, महत्वाकांक्षा, प्रतिस्पर्धा, जश्न, विवाद और सुपरस्टार बनने के पीछे की लगातार मेहनत जैसे हर पहलू को बेहद करीब और वास्तविक अंदाज़ में दिखाया जाएगा। ‘भोजपुरी बवाल’ इन सभी रंगों को पूरी सच्चाई और भावनाओं के साथ दर्शकों तक पहुँचाने का वादा करता है।

जियोस्टार में हिंदी एवं अंग्रेज़ी मनोरंजन व्यवसाय (स्ट्रीमिंग, टीवी और स्टूडियोज़) के प्रमुख आलोक जैन ने कहा* , “ _जियोहॉटस्टार भारत में अनस्क्रिप्टेड प्रोग्रामिंग का सबसे बड़ा मंच है, जहाँ दर्शकों को नॉन-फिक्शन कहानियों की सबसे व्यापक श्रृंखला देखने को मिलती है। हमने लगातार नए फॉर्मेट्स के साथ प्रयोग करते हुए इस पहचान को मज़बूत किया है ।‘भोजपुरी बवाल’ के साथ हम इस नवाचार को एक नए आयाम पर ले जा रहे हैं। यह अपनी तरह का पहला ‘फॉलो रियलिटी’ फॉर्मेट है, जो भोजपुरी मनोरंजन हिंदी पट्टी की सबसे जीवंत और प्रभावशाली सांस्कृतिक ताकतों में से एक है।

सेलिब्रिटी दुनिया की खास पहुंच और भावनात्मक वास्तविकता के अनोखे संगम के साथ, ‘भोजपुरी बवाल’ दर्शकों को उन सितारों की ज़िंदगी की बेहद करीबी, बेबाक और गहराई से जुड़ी झलक दिखाने का वादा करता है।

*‘भोजपुरी बवाल’ जल्द ही विशेष रूप से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।*

Previous articleभाजपा सरकार में सभी तक पहुंच रहीं सरकार की योजनाएं: ब्रजेश पाठक
Next articleयोगी सरकार का बड़ा निर्णय, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ड्रेस कोड होगा अनिवार्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here