व्यापारी संवाद
निश्चित रूप से व्यापारियों की प्रत्येक समस्या का समाधान करेंगे ..प्रमुख सचिव राज्य कर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर की प्रमुख सचिव कामनी रतन सिंह चौहान द्वारा राजधानी लखनऊ में व्यापारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में राज्य कर अधिकारियों द्वारा व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ आयोजित किया गया राजधानी लखनऊ में व्यापारी संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापारमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने कहा कि वर्तमान समय व्यापारी पर विश्वास करने का है। देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से यह ऐलान किया था की जीएसटी में अभी और अमूलचूल परिवर्तन होंगे। वो व्यापारियों के सुझावों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उसी कड़ी में आज हमारा यह मानना है कि विभाग को व्यापारी को
विश्वास की नजर से देखना होगा जिस प्रकार की बैठक प्रमुख सचिव के स्तर पर यहां पर आयोजित की गई है। ऐसी बैठकें खंड स्तर पर यदि नियमित आयोजित की जाएंगी तो व्यापारियों का पंजीकरण भी बढ़ेगा और समस्याओं का समाधान भी होगा भ्रष्टाचार पर भी नकेल कसी जाएगी पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। संदीप बंसल ने कहा कि जीएसटी में अनावश्यक नोटिस भेजने की प्रक्रिया और नोटिस की भाषा तत्काल बदली जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि ईवे बिल को बढ़ाने की जो समय सीमा है उसका समय परिवर्तन किया जाए। व्यापारी द्वारा जिसको माल बेचा गया यदि उसने आगे टैक्स जमा नहीं किया तो उसका जिम्मेदार बेचने वाले व्यापारी को न माना जाए। व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लाई जाए तथा वरिष्ठ व्यापारियों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी रतन सिंह चौहान ने सभी सुझावों से सहमत होते हुए इस पर तत्काल निर्णय लेने का आश्वासन दिया। खंड स्तर पर इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम आयोजित हो। इसको भी स्वीकार किया नोटिस की भाषा बदली जाए और नोटिस देने की आवश्यकता ही न पड़े। ऐसी भी योजना बनाने को कहा केंद्र सरकार से संबंधित विषय जो जीएसटी परिषद की बैठक में जाने हैं उसको भी उन्होंने वहाँ तक पहुँचाने का आश्वासन दिया जीएसटी के विभिन्न स्लैब्स में आ रही समस्याओं जिसमें विशेष रूप से लखनऊ चिकन हैंडीक्राफ्ट के कपड़े उन स्लैब्स को भी समुचित किए जाने का सुझाव दिल्ली तक पहुंचाने की बात स्वीकार की।
बैठक में जीएसटी विभाग के अधिकारी धनंजय शुक्ला, ब्रजेश मिश्रा, नीरज सिंह सहित कई प्रमुख अधिकारी शामिल थे।
व्यापारी नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महामंत्री अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, अनिल अग्रवाल मुकेश कुमार नाग, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, अजय त्रिपाठी मुन्ना, देवेंद्र गुप्ता, धर्मपाल अग्रवाल सहित पचासों व्यापारी उपस्थित रहे।












