व्यापार और उद्योग किसी भी समाज की आर्थिक रीढ़ : डिप्टी सीएम

0
121

मुंशीपुलिया लखनऊ व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

“अध्यक्ष नितिन जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, अनुज सिंह कोषाध्यक्ष एस.पी. मिश्रा के साथ पदाधिकारियों ने दी पद एवं गोपनीयता की शपथ”

लखनऊ । शुक्रवार को मुंशीपुलिया लखनऊ व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह मुंशीपुलिया चौराहे पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रहे।
मंच का संचालन करते हुए अरविन्द पाठक जी ने बताया कि आज हमारे कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के रूप में विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अरविन्द पाठक ,हिमांशु भट्ट, परमजीत सिंह, अभिषेक सिंह चौहान, मुकेश सिंह के साथ मंचासीन रिंकू यादव, विशाल चौरसिया, बी.बी. सिंह, महेश शर्मा एवं रवि मिश्रा सम्मिलित रहे।
सर्व प्रथम मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक का अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
माननीय मुख्य अतिथि द्वारा मुंशीपुलिया लखनऊ व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

अध्यक्षः नितिन जैन वरिष्ठ उपाध्यक्षः अभिषेक गुप्ता, अनुज सिंह कोषाध्यक्षः एस.पी. मिश्रा उपाध्यक्षः एस.एस. यादव (एडवोकेट), ओम प्रकाश सिंह, पी.के. श्रीवास्तव, ललित राजपाल, अनिल अग्रवाल, राहुल कुमार जायसवाल, संदीप जायसवाल वरिष्ठ संगठन मंत्रीः आर्क चंदन सिंह संगठन मंत्रीः दीपक तिवारी (एडवोकेट), विनीत जैन विधि सलाहकारः सुभाष चंद्रा (एडवोकेट), अनिल तिवारी (एडवोकेट) मीडिया प्रभारीः अभिषेक जैनमंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यः रामशंकर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, गुलशन कुमार जसवानी, अजित यादव, अनुराग मिश्रा, मोमिन सिद्दीकी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण
कार्यक्रम के दौरान अयोध्या रोड के पवन सिंह एवं आदर्श प्रताप सिंह को लखनऊ व्यापार मंडल की सदस्यता अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की उपस्थिति में ली । साथ ही पवन सिंह को उपाध्यक्ष एवं आदर्श प्रताप सिंह को संगठन मंत्री घोषित किया गया, जिन्हें मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्यापार और उद्योग किसी भी समाज की आर्थिक रीढ़ होते हैं। लखनऊ व्यापार मंडल जैसे संगठन व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने और उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी सुरक्षा तथा व्यापार को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की मंशा है कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को बिना किसी भय के व्यवसाय करने का अवसर मिले।

लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि “लखनऊ व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यापारियों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की आवाज़ है। हमारा उद्देश्य है कि हर छोटा-बड़ा व्यापारी संगठित होकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सके, आज के शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से एक सशक्त, जिम्मेदार और समर्पित टीम का गठन हुआ है।

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत रहा है। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यापारी सुरक्षित वातावरण में निर्भय होकर अपना व्यापार कर सके, शपथ ग्रहण समारोह में जिस प्रकार से व्यापारियों ने एकजुट होकर भागीदारी निभाई है, उससे यह स्पष्ट होता है कि संगठन दिन-प्रतिदिन और अधिक मजबूत हो रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे।

लखनऊ व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता कहा कि शपथ ग्रहण समारोह से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। नवनियुक्त पदाधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
इंदिरानगर परिक्षेत्र प्रभारी हिमांशु भट्ट ने बताया “लखनऊ व्यापार मंडल का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र के व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराना है। इंदिरानगर परिक्षेत्र में व्यापारियों की सुरक्षा, सुविधाओं एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ संगठन एवं प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।

लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान कहा कि “लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों की एकजुटता और अधिकारों की मजबूत आवाज़ है।
अध्यक्ष नितिन जैन वरिष्ठ महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि संठगन को और सशक्त एवं व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Previous articleलखनऊ व्यापार मंडल के महोत्सव में भामा शाह सम्मान से नवाजी गयी कई विभूतियां
Next articlekgmu VC कार्यालय में OSDको हटाने, अन्य मांगों को लेकर VHP ने CM, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here