सरकारी अस्पतालों के वार्डों में आक्सीजन सिलेंडर पर रोक

0
332

लखनऊ। सरकारी अस्पतालों के वार्डों के अंदर रखे ऑक्सीजन सिलेंडर को हटाने के लिए सख्त निर्देश दिये गये है। फायर विभाग ने अपनी रिपोर्ट में ऑक्सीजन सिलेंडर वार्ड के अंदर होने पर कड़ी आपत्ति लगायी है। इसके बाद सभी अस्पताल प्रभारियों को ऑक्सीजन सिलेंडर को वार्ड से बाहर लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद सभी अस्पतालों के वार्डों के अंदर से ऑक्सीजन सिलेंडर हटाने का निर्णय लिया जा रहा है।

बलरामपुर अस्पताल में 780 बिस्तरों की क्षमता का है। यहां पर दो ऑक्सीजन प्लांट संचालित होते हैं। दोनों प्लांट आए दिन खराब रहते हैं। सायरेक्स कंपनी प्लांट मरम्मत करने में एक-एक महीना बिता देती है। इसके बाद तो पूरे अस्पताल की ऑक्सीजन व्यवस्था सिलेंडर पर आ जाती है। अस्पताल के वार्ड नंबर 2, 5,6 7, 8 में ऑक्सीजन सिलेंडर वार्ड के अंदर लगे हुए थे। जहां से मरीजों के बिस्तरों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। फायर विभाग ने निरीक्षण के बाद इन सिलेंडर को वार्ड से बाहर किए जाने के निर्देश दिए हैं।

निदेशक का कहना है सभी सिलेंडर वार्ड से बाहर लगाए जाएं। यह नियम सभी अस्पतालों में लागू किया गया है। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय, बीआरडी महानगर, सिविल, रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय व लोकबंधु अस्पताल को पत्र भेजकर वार्ड के अंदर से ऑक्सीजन सिलेंडर हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous articleसंविदा कर्मियों को 21 नियमों का करना होगा पालन, नहीं तो होंगे बाहर
Next articleउत्तर भारत में स्वास्थ्य के मानक और मेडिकल एजुकेशन के स्टैंडर्ड तय कर रहा PGI: CM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here