वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे मोदी

0
432

 

 

 

 

 

 

 

 

न्यूज । प्रधानमंाी नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर लखनऊ के लिये रवाना करेंगे।
श्री मोदी इसके अलावा सनातन साहित्य के प्रकाशन की वैश्विक ख्याति वाली संस्था गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में भाग लेंगे। गीता प्रेस पहुंचकर श्री मोदी एक नया इतिहास भी रचेंगे। किसी भी प्रधानमंाी का यह गीता प्रेस में प्रथम आगमन होगा।
गोरखपुर दौरे पर पीएम मोदी रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और साथ ही उनके द्वारा 693 करोड़ रुपये की लागत वाली रेलवे स्टेशन रिमॉडलिंग परियोजना का भी शिलान्यास किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंाी सात जुलाई को दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंाी योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी के लिए पहले से गोरखपुर में रहेंगे। गोरखपुर आगमन पर प्रधानमंाी सबसे पहले गीता प्रेस पहुंचेंगे। यहां आयोजित शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में वह बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

श्री मोदी गीता प्रेस में राज्यपाल एवं मुख्यमंाी के साथ लीलाचिा मंदिर का अवलोकन करेंगे। साथ ही उनके हाथों श्री शिव महापुराण के आर्ट पेपर पर प्रकाशित रंगीन चिामय विशिष्ट अंक का विमोचन भी होगा। गीता प्रेस के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वह वाया अयोध्या गोरखपुर से लखनऊ तक चलने वाली तीव्र गति व अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंाी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प वाली रिमॉडलिंग परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। रिमॉडलिंग का यह प्रोजेक्ट हाईटेक आधुनिकता और विरासत का संगम बनेगा। 693 करोड़ रुपये की इस परियोजना की पूर्णता के बाद गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस का अक्स लिए स्टेशन का यह भवन अंदर एयरपोर्ट और शॉपिंग मॉल जैसी सुविधाओं से युक्त होगा।

Previous articleइस तरह घर-घर खोजे जाएंगे टीबी मरीज
Next articleप्रधानमंत्री मोदी की आत्मा में बसती है काशी : योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here