डा. के के सिंह अध्यक्ष, महामंत्री डा. संतोष कुमार
लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के एक आैर इतिहास लिख दिया गया। लगभग बीस वर्षो के इतिहास में पहली बार चिकित्सक शिक्षक संघ की पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चयन कर लगी गयी। कहीं पर भी कोई विरोध नही हुआ। बिना चुनाव आम सभा की बैठक में पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों पर सभी चिकित्सक शिक्षकों ने एक स्वर में सहमति दे दी।
अगले दो वर्षो के लिए यह कार्यकारिणी क्रियाशील रहेगी। यह जानकारी केजीएमयू शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. केके सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में दी। डॉ. केके सिंह ने बताया कि संघ शिक्षक व केजीएमयू के हित में लगातार करता आया है। चिकित्सक शिक्षकों की समस्याओं के निदान कराने में भी संघ लगातार काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि केजीएमयू चिकित्सक शिक्षकों को सेवानिवृत्त होने के बाद ग्रेचुएटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले चिकित्सक शिक्षकों का सेवानिवृत्त 60 वर्ष पर होता था। जिसे बढ़ाकर 62 फिर 65 वर्ष कर दिया गया है। इस कारण ग्रेचुएटी चिकित्सक शिक्षकों को नहीं मिल पा रही है। डा. सिंह ने बताया कि जबकि कई संस्थान के शिक्षकों को यह लाभ प्रदान किया जा रहा है।
आम सभा में चिकित्सक शिक्षक निर्विरोध चुने गए।
इनमें केजीएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. केके सिंह, महामंत्री डॉ. संतोष कुमार, उपाध्यक्ष मेडिकल के दो पदों पर डॉ. जेडी रावत और डॉ. मनोज कुमार, इसके साथ ही डेंटल के एक पद पर डॉ.पवित्र रस्तोगी कार्य करेंगे। संयुक्त सचिव मेडिकल के चार पदों पर डॉ. वाणी गुप्ता, डॉ. शिउली, डॉ. शैलेंद्र सिंह और डॉ. पंकज सिंह को चयनित किया गया।
संयुक्त सचिव डेंटल पद पर डॉ. कमलेश्वर सिंह अपने पद पर बने रहेंगे। कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ.भास्कर अग्रवाल तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष मेडिकल के पद पर डॉ. संगीता कुमारी तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष डेंटल के पद पर डॉ अरुणेश कुमार तिवारी काम करेंगे। सम्पादक पद पर डॉ. अजय कुमार वर्मा, सचिव-सांस्कृतिक डॉ. अजय कुमार पटवा और सेक्रेटरी-सोशल आउटरीच डॉ. शीतल वर्मा को एक बार फिर मौका दिया गया है।












