लखनऊ । राजधानी में कैसरबाग के नजदीक बंगाली टोला में पालतू कुत्ते के हमले में गंभीर रु प से घायल बुजुर्ग महिला की मौत हुई। मंगलवार को अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। महिला के बेटे ने बताया कि घर में दो पिटबुल के अलावा लैब्राडोर भी पाल रखा है।
हमले में गंभीर रु प से घायल बुजुर्ग महिला को पहले बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। बाद में वहां से ट्रॉमा सेंटर के लिए रिफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में महिला ने दम तोड़ दिया। बताते चलें इस प्रजाति के कुत्ते के उग्र स्वभाव के कारण कई देशों में सख्ती के साथ प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
कैसरबाग के बंगाली टोला निवासी 80 साल की सुशीला की थी। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। मंगलवार सुबह सुशीला कुत्ते को खाना देने गई थी। इस दौरान कुत्ता खुला हुआ था, जिस पर उसने उन पर अचानक हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला का बेटे के मुताबिक जब वहां पहुंचा तो देखा कि उसकी मां को कुत्ते ने गंभीर रूप से जख्मी कर चुका था। कुत्ते ने तेजी पेट के साथ चेहरे पर भी हमला किया । जिससे महिला के गंभीर घाव हो गए थे। आनन फानन में बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से ट्रॉमा सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया।
बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि उनके यहां रैबिज का इलाज नही होता। यहां गंभीर हालत में महिला को लाया गया था उसे Kgmu रेफर कर दिया गया।
ट्रॉमा सेंटर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि सुशीला गंभीर हालत में लाई गई थी। कुत्ते ने उनके शरीर को कई जगह काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। ट्रॉमा पहुंचते ही बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।




