सुखद माहौल में हो रहा बच्चों का इलाज: विशेष सचिव चि.शिक्षा. श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल

0
624

 

 

विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा ने किया PGICH, नोएडा का दौरा

 

 

न्यूज। विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, प्रदेश शासन, श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा PGICH, नोएडा का दौरा किया गया।
दौरे के दौरान विशेष सचिव द्वारा संस्थान की कुछ प्रमुख विशेषताओं जैसे पीडियाट्रिक हेमोटो ऑन्कोलॉजी वार्ड, मदर न्यूनेटल केअर यूनिट, पीडियाट्रिक कार्डिएक ICU की व्यवस्था की प्रशंसा की। इसके बाद ब्लड बैंक, पैथोलॉजी विभाग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, बायोकेमिस्ट्री विभाग सहित इमरजेंसी आदि विभागों का निरीक्षण भी किया गया एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ मुलाकात की गई। विशेष सचिव द्वारा संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं पर खुशी जाहिर करते हुए यह कहा गया कि संस्थान में घुसते ही एक सुखद माहौल का अहसास हो रहा है। यहां बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न स्थानों पर प्ले एरिया का जो निर्माण किया गया इससे यहां इलाज के लिए आने वाले बच्चों का दर्द काफी हद तक कम हो जाता है। संस्थान में उच्चतम कोटि की कंलैबोरेट्री की सुविधा उपलब्ध है जिससे यहाँ आने वाले मरीजो की सही डाइग्नोसिस होती है। श्रीमति नागपाल ने संस्थान के निदेशक प्रो अजय सिंह से कहा कि शासन स्तर से बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान, नोएडा के विकास में भरपूर सहयोग दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

इस दौरान PGICH, नोएडा के निदेशक प्रो अजय सिंह द्वारा विशेष सचिव श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट किया गया। निदेशक महोदय ने कहा कि आपके इस दौरे ने संस्थान को अपनी सुविधाओं में औऱ इजाफा करने हेतु प्रेरित किया है। संस्थान में जल्द ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे संस्थान की NICU में भर्ती होने वाले नौजातों को उनकी मां से ज्यादा दूर नही रहना पड़ेगा और नवजातों के साथ साथ उनकी माताओं का भी उपचार हो सकेगा।

Previous article14 को परिषद के आंदोलन में भाग लेंगे फार्मेसिस्ट
Next articleअनियमित स्थानांतरण के विरोध में 14 क़ो महानिदेशालय पर धरना होगा जबरदस्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here