लखनऊ । मुख्यमंत्री की टीम-9 की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है।
प्रयागराज माघ मेले में आने के लिए RTPCR टेस्ट रिपोर्ट लाना होगा।
48 घंटे पहले RTPCR की नेगेटिव रिपोर्ट पर ही मेले में प्रवेश मिलेगा।
यूपी में 23 लोगों में कोरोना के ओमीक्रोन वैरीअंट की पुष्टि हुई है।
राजकीय कार्यालयों ट्रस्ट कंपनियों स्मारकों कार्यालयों धार्मिक स्थलों होटल रिस्ट्रा औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश दिए।
यूपी में रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय बड़ा अब रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगेगा।
6 जनवरी से लागू होंगे नए नियम
10वीं तक के सभी विद्यालयों में मकर संक्रांति तक अवकाश घोषित करने के निर्देश
1000 केसेज होने की स्थिति में जनपदों में सिनेमाघरों, जिम, बैंक्वेट हॉल, स्पा, आदि व शादी व अन्य समारोहों में 50 फीसदी की उपस्थिति रहेगी।




