योगी इस दिन देंगे युवाओं को एक लाख फ्री मोबाइल और टैबलेट का गिफ्ट

0
641

 

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर राज्य के एक लाख युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट का तोहफा देंगे।
मुख्यमंाी कार्यालय की ओर से रविवार को दी गयी जानकारी के अनुसार योगी द्वारा मोबाइल और टैबलेट वितरण अभियान के पहले चरण की शुरुआत लखनऊ से होगी। यहां स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के हर जिले के छाा-छाााओं को लेपटॉप एवं मोबाइल फोन वितरित किये जायेंगे।

 

 

गौरतलब है कि मुख्यमंाी योगी ने छााों को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए एक करोड़ युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट देने की घोषणा की है। इसके पहले चरण में 25 दिसंबर को योगी 60 हजार मोबाइल और 40 हजार टैबलेट का वितरण करेंगे।
सरकार का दावा है कि देश में पहली बार इतनी अधिक संख्या में युवाओं को फ्री मोबाइल और टैबलेट वितरित होंगे। आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने बताया कि पहले चरण में एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और स्किल डेवलपमेंट सहित अन्य पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छााों को प्राथमिकता मिलेगी। विनीत ने बताया कि डिजि शक्ति पोर्टल पर 38 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण की प्रक्रिया अभी भी जारी है।
उन्होंने बताया कि छााों को लावा और सैमसंग कंपनी के मोबाइल फोन और एसर कंपनी के टैबलेट दिये जायेंगे। संबद्ध कंपनियों को आपूर्ति के लिए आर्डर जारी कर दिया गया है।

Previous articleशीत लहर : अगले तीन दिनों तक राहत के आसार नहीं  
Next articleगलत दवा देने के आरोप में 3 डाक्टर बर्खास्त,होगी जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here