इलाज और दवाइयों के न मिलने पर प्रशासनिक भवन पर धरना

0
627

 

लखनऊ  । पी जी आई में कुछ स्टाफ को इलाज और दवाइयों के न मिलने पर कर्मचारियों में रोष व्याप्त होने पर स्टाफ नसिँग और अन्य कर्मियों द्वारा प्रशासनिक भवन पर धरना दिया। नसिँग एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने आह्वान किया कि जिस कर्मचारियों को इलाज में परेशानी हो रही है वह एडम ब्लाक पर एकत्रित हो लेकिन 3 बजे तक 20 कर्मचारियों द्वारा इकट्ठा होकर संस्थान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और समस्त कर्मचारियों को इलाज और दवाओं के वितरण के कार्य को पुराने कार्य के अनुसार वितरण करके अंजाम दिया जाये। वहीं दूसरी तरफ पी जी आई महासंघ ने मांग की है कि जो एच आई एस सिस्टम शुरू हुआ है। वह धीरे-धीरे सही हो जायेंगा।  पी जी आई में कोरोना के इलाज में लगे कर्मियों में कोरोना के संक्रमण को घेर लेने पर संस्थान के कर्मियों में बहुत तेजी से कोरोना के संक्रमण से 150 लोगों को कोरोना पाजाटिव हो गया है। ऐसे में कर्मचारियों को बिस्तर के लिए आर सी एच 2 को कर्मचारी के लिए आरक्षित करने की मांग महासंघ ने निदेशक से क है। आर सी एच 2 को संस्थान कर्मियों को भर्ती के लिए रख दिया जाये। संस्थान में कार्यरत एवं संविदा कर्मियों का भी इलाज मुहैया हो सके। कोरोना के संक्रमण तेजी से फैल रहा है मरीजों के साथ साथ यहां के कर्मियों को भी बिस्तर मिलने में दिक्कत हो रही है। आर सी एच वन में बिस्तर फुल है। वहां पर वी आई पी और आई ए एस के कोरोना के संक्रमण से वैसे ही फुल है। पी जी आई के हर दूसरे विभाग का कमीँ कोरोना के संक्रमण से पीड़ित हैं। डाक्टरों से लेकर सभी लोगों में भय व्याप्त है।

Previous articleकोरोना वायरस के मुख्यत: हवा से प्रसार होने के मजबूत सबूत : अध्ययन
Next articleकोरोना को दरकिनार कर प्रदेश में पंचायत चुनावों में कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर संकट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here