लखनऊ। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोहिया संस्थान ने स्क्रीनिंग अभियान चलाया। यहां पर जांच रिपोर्ट में लगभग 35 लोग संक्रमित निकले। इससे अधिकारियों के होश उड़ गये है। प्रशासनिक विभाग में कई अधिकारी संक्रमित मिले है। इसके अलावा लाइब्रोरी का लगभग पूरा स्टाफ की कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। इसके अलावा सीवीटीएस, आर्थोपैडिक, आंकोलॉजी, रेडिएशन आंकोलॉजी, फिजियोलॉजी,न्यूरो सर्जरी तथा कई विभागों के डाक्टर कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा पिछले चार दिनों की जांच में लगभग 55 संविदा कर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले है। इसके साथ ही आवासीय कालोनियों में कोरोना संक्रमण कम नही हो रहा है। वही राजधानी में कोरोना संक्रमण से मौते भी कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को एलडीए के एक सहायक अभियंता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी, तो दूसरी ओर निशातगंज निवासी भाजपा नेता नरेन्द्र सोनकर की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। राजधानी में कुल मौतों का आंकड़ा 35 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोविड हास्पिटल में होने वाली मौत राजधानी के अलावा अन्य जनपदों के मरीज भी शामिल है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
वही संजय गांधी पीजीआई में कोरोना के इलाज में लगे कर्मियों में कोरोना के संक्रमण को घेर लेने पर संस्थान के कर्मियों में बहुत तेजी से कोरोना के संक्रमण से 150 लोगों को कोरोना पाजाटिव हो गया है। ऐसे में कर्मचारियों को बिस्तर के लिए आर सी एच 2 को कर्मचारी के लिए आरक्षित करने की मांग महासंघ ने निदेशक से की है। आर सी एच -2 को संस्थान कर्मियों को भर्ती के लिए रख दिया जाये। संस्थान में कार्यरत एवं संविदा कर्मियों का भी इलाज मुहैया हो सके। कोरोना के संक्रमण तेजी से फैल रहा है मरीजों के साथ साथ यहां के कर्मियों को भी बिस्तर मिलने में दिक्कत हो रही है। आर सी एच वन में बिस्तर फुल है। वहां पर वीआईपी और आईएएस के कोरोना के संक्रमण से वैसे ही फुल है। पीजीआई के हर दूसरे विभाग का कर्मी कोरोना के संक्रमण से पीड़ित हैं।












