कोरोना ड्यूटी के कर्मियों को नहीं किया जा रहा क्वॉरेंटाइन,होगा कार्य बहिष्कार

0
1683

लखनऊ । गोमतीनगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कोविड चिकित्सालय में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को शासन के आदेश के बाद भी हॉस्पिटल में रुकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि कर्मचारी लगातार कोविड ड्यूटी के बाद पॉजिटिव हो रहे है। सभी कर्मचारी संक्रमित मरीजों का इलाज करने के बाद अपने अपने घर अपने परिवार के पास जा रहे हैं। ऐसे में पूरे परिवार को वायरस का खतरा बना हुआ है तथा संस्थान प्रशासन द्वारा वायरस बढाने का कार्य किया जा रहा। शासन द्वारा 4 दिन पहले आदेश जारी होने के बाद भी कर्मचारियों के संस्थान में रुकने तथा भोजन की व्यवस्था नहीं की गई। सभी कर्मचारी आक्रोशित हैं , जो किसी भी समय कार्य बहिष्कार कर सकते हैं।
दूसरी तरफ लाखो रुपये वेतन पाने वाले एक भी स्थायी कर्मचारी को कोविड ड्यूटी नही लगाई जा रही। संविदा कर्मी वेहद कम वेतन में भी धमकी के कारण मजबूर है । इस सौतेले व्यवहार से कर्मचारी आक्रोशित है। विरोध पर संस्थान प्रशासन कर्मचारियों से जबरदस्ती ड्यूटी करवा रहा है। रात में 12:00 बजे तथा सुबह 4:00 बजे कर्मचारी ड्यूटी से छूटने के बाद साधन के अभाव में इधर उधर भटकने और फर्श पर सोने को मजबूर है। शासन द्वारा 4 दिन पहले आदेश जारी होने के बाद भी कर्मचारियों के संस्थान में रुकने तथा भोजन की व्यवस्था नहीं की गई। सभी कर्मचारी आक्रोशित हैं जो किसी भी समय कार्य बहिष्कार कर सकते हैं।

Previous articleकोरोना से मौत, इलाज के लिए नहीं मिली एम्बुलेंस
Next articleलखनऊ के बिगड़े कोरोना से हालात, आज6598,35 मरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here