टीकाकरण से दो दिन पहले रजिस्‍टर्ड लाभार्थी को मिलेगी सूचना

0
785

 

लखनऊ। प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कुशल नेतृत्‍व में प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। इसका ही परिणाम है कि प्रदेश में अब कोरोना के आंकड़ों का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रणनीति ने देश के कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। देश में कोविड मैनेजमेंट में योगी सरकार नंबर वन बन गई है। प्रदेश में कोविड जांच व टीकाकरण पर योगी सरकार ने विशेष ध्‍यान देते हुए गति से प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया व जांच को करने के आदेश दिए है। इसका ही नतीजा है कि आज एक ओर जहां प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं प्रदेश में जांच के आंकड़ें दो करोड़ 95 लाख 61 हजार से अधिक व 08 लाख 90 हजार हेल्‍थ लाइन, फ्रंट लाइन वर्कर्स का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है।
कोविड महामारी से निपटने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति का ही नतीजा है कि अब उत्तर प्रदेश में कोरोना से पूर्व की तरह ही गतिविधियां सामान्‍य हो रहीं हैं। प्रदेश के सभी जनपदों के मेडिकल कॉलेजों में अब पूर्व की तरह सामान्‍य नागरिकों के लिए सुविधाएं भी सुलभ हो रहीं हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में लक्षित समूहों की जांच लगातार की जा रही है। प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में प्रदेश सरकार की रणनीति में सर्विलांस टीमें व कांट्रेक्‍ट ट्रेंसिंग अहम रही जिस कारण आज 24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में 18 करोड़ की आबादी तक ये टीमें पहुंची चुकी हैं।

प्रदेश में 5.90 लाख लोग हुए संक्रमण मुक्‍त
सर्वाधिक आबादी वाले प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केस के आंकड़े महज तीन हजार रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 5.90 लाख लोग संक्रमण मुक्‍त हो चके हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 103 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं वहीं 156 मरीज कोरोना संक्रमण मुक्‍त होकर डिस्‍चार्ज किए जा चुके हैं। इस तरह प्रदेश का रिकवरी रेट 98 प्रतिशत दर्ज किया गया है जो अन्‍य प्रदेशों से कहीं अधिक है।

टीकाकरण से दो दिन पहले मिलेगी सूचना
प्रदेश में जनवरी 16 से शुरू की गई कोविड टीकाकरण प्रक्रिया में अब तक 08 लाख 90 हजार स्‍वास्‍थ्‍य‍कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जा चुका है। फरवरी 15 व 16 को मापअप राउंड चलाया जाएगा वहीं गुरुवार व शुक्रवार को फ्रंट लाइन वर्कर्स का भी टीकाकरण किय जाएगा। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश में जल्‍द से जल्‍द प्रथम दोनों श्रेणियों के टीकाकरण की प्रक्रिया को पूरा करने के उद्देश्‍य से अब टीकाकरण के दो दिन पहले रजिस्‍टर्ड फ्रंट लाइन वर्कर्स व हेल्‍थ लाइन वर्कर्स को सुचित भी किया जाएगा।

Previous articleकेजीएमयू : प्री -हॉस्पिटल केयर ट्रामा शुरू होगा जल्द
Next articleगोमतीनगर अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर का एनकाउंटर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here