Advertisement
Home Uttar Pradesh आठ लाख से अधिक हेल्‍थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स का हुआ टीकाकरण

आठ लाख से अधिक हेल्‍थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स का हुआ टीकाकरण

0
821

 

 

 

लखनऊ।  प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कुशल नेतृत्‍व में प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। इसका ही परिणाम है कि प्रदेश में अब कोरोना के आंकड़ों का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रणनीति ने देश के कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। देश में कोविड मैनेजमेंट में योगी सरकार नंबर वन बन गई है। कोविड महामारी से निपटने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति का ही नतीजा है कि अब उत्तर प्रदेश द्वारा कोविड पूर्व समस्त चिकित्सा सेवाओं को पुनः प्रारंभ करने के आदेश सभी मेडिकल कालेजों को जारी किए गए हैं जिससे सामान्य नागरिकों को ये सेवाएं सुलभ हो सकें।
लॉकडाउन से लेकर अनलॉक प्रक्रिया तक सैनिटाइजेशन, कोविड प्रोटोकॉल, ग्रुप टेस्टिंग, कोल्‍ड चेन, हेल्‍पडेस्‍क, कांटेक्‍ट ट्रेसिंग, टीकाकरण के जरिए कोरोना को प्रदेश में मात दी जा रही है। प्रदेश में सर्विलांस टीमें यूपी की 85 प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुकी है जो अन्‍य देशों में सर्वाधिक है। प्रदेश में एक ओर संक्रमित मरीजों की संख्‍या लगातार कम हो रही है तो वहीं प्रदेश में मौत का आंकड़ा शून्‍य पर भी पहुंच रहा है। सर्वाधिक कोरोना जांच के बाद अब टीकाकरण कराने में भी यूपी शीर्ष पर है। उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार से कोविड वैक्‍सीनेशन का दूसरा चरण शुरू किया जा चुका है। जिसके तहत फ्रंट लाइन वर्कर्स जैसे पुलिसकर्मी, सेना के जवानों, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, सफाई कर्मचारी, रेवन्‍यू डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को टीकाकरण प्रदेश में तेजी से किया जा रहा है।

आठ लाख से अधिक हेल्‍थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स का हुआ टीकाकरण
कोरोना वायरस की चेन को तोड़ते हुए वायरस पर लगाम लगाने वाली योगी सरकार में तेजी से वैक्‍सीनेशन की प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत सबसे अधिक आबादी वाले उत्‍तर प्रदेश में कोविड टीकाकरण के पहले दिन 16 जनवरी से 11 फरवरी तक लगभग आठ लाख से अधिक हेल्‍थ वर्कर्स व फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। प्रदेश में अब तक दो करोड़ 92 लाख से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इसके साथ ही 24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में सर्विलांस टीमें 18 करोड़ आबादी तक पहुंच चुकी हैं। प्रदेश का रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से अधिक है जो दूसरे राज्‍यों की अपेक्षा कई गुना ज्‍यादा है।

पटरी पर लौटी कोरोना के बाद जिंदगी
सर्वाधिक आबादी वाले प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केस के आंकड़े महज तीन हजार रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 5.89 लाख लोग संक्रमण मुक्‍त हो चके हैं। कोरोना के आंकड़ों में लगातार गिरावट आने के बाद भी प्रदेश में अब भी कोरोना वार्ड स्‍थापित हैं। प्रदेश में कोरोना के मामलों में दर्ज कि गई गिरावट का नतीजा है कि अब प्रदेश में कोविड पूर्व समस्त चिकित्सा सेवाओं को पुनः शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

Previous articleमैं चाहता हूं कि यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे: एक्टर दिव्येंदु’
Next articleआगरा एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट में लखनऊ के एक ही परिवार के छह की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here