शनिवार को मिलेंगे 37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

0
705

 

 

 

लखनऊ प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को यहां परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 37,000 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को आनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे इस अवसर पर वे नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से बात चीत भी करेंगे।
बताते चले कि प्रदेश सरकार ने पिछली 16 अक्टूबर को 31,227 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पा वितरित किए गए थे। उच्चतम न्यायालय से अनुमति के बाद अवशेष चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पा वितरित किए जाएंगे।
पिछली 23 अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 3,317 नवचयनित सहायक अध्यापकों को पदस्थापन एवं नियुक्ति पा वितरित किए गए थे।
सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार द्वारा पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को अपनाते हुए विभिन्न राजकीय सेवाओं में तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नौकरियां दी गईं

Previous articleबनारस में बनेगा थीम पार्क, नोएडा में मातृ एवं बाल सदन होगा निर्माण
Next articleएक वर्ष में दो बार मनाने जा रहा स्थापना दिवस समारोह केजीएमयू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here