लखनऊ । प्रदेश की राजधानी में लोगों को सांस लेना भारी पड़ रहा है।
राजधानी में आवागमन के दौरान गोमतीनगर, हुसैनगंज, शहीद पथ, पत्रकारपुरम, रिंग रोड, इंदिरानगर सहित कई इलाकों में उड़ती धूल से लोगों को परेशानी होती जा रही है।
काफी समय से शहर की एयर क्वॉलिटी खराब हो चुकी है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में खराब हवा की सबसे बड़ी वजह सड़कों की धूल है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ( PCB ) ने शहर के गोमतीनगर, हुसैनगंज, पथ, पत्रकारपुरम, रिंग रोड, इंदिरानगर सहित कई इलाकों में जांच कराई और पाया कि प्रदूषण में लगभग 80 % योगदान सड़कों की धूल का है।
PCB ने नगर निगम और NHI को को भेजी रिपोर्ट में कहा कि दिन भर में हजारों दफा चलती गाड़ियां और खराब सड़कों की वजह से उड़ रही धूल ही प्रदूषण का सबसे बड़ा हिस्सा है।
इन क्षेत्रों में उड़ती धूल से सांस लेने में हो रही दिक्कत












