लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमित मरीजों की की संख्या रविवार को 392 पार कर गई। राजधानी के इंदिरा नगर क्षेत्र में एक ही परिवार के 9 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इंदिरा नगर ,सरोजनी नगर, आशियाना ,गाजीपुर में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसके के अलावा यहां अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं।
इसी प्रकार राजाजीपुरम सरोजिनी नगर सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का आरोप है कि पॉजिटिव की रिपोर्ट आ जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग उन्हें भर्ती करने में घंटों लगा देता है। बताते हैं कि कई मरीज तो खुद ही अपने वाहन से भर्ती होने के लिए लोक बंधु व अन्य अस्पताल पहुंच गए।




