बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, बढ़ेगा लॉकडाउन!

0
728

लखनऊ। प्रदेश में 2 दिन नहीं बल्कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने की स्थिति प्रबल हो गई है। संभावना है प्रदेश सरकार विशेषज्ञों से परामर्श करने के बाद लॉकडाउन को लंबा कर सकती है। फिलहाल अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदेश में आज 1403 सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। यही नहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी 152 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

प्रदेश के सभी जनपदों का यही हाल है कहीं पर भी संक्रमण रुक ने का नाम नहीं ले रहा है। विशेषज्ञों का मानना है लॉकडाउन खुलने के बाद गाइडलाइन का पालन ना करना संक्रमण का दोबारा व्यापक होना है। प्रदेश सरकार ने अभी 2 दिन का लॉकडाउन लगाया है परंतु विशेषज्ञों का मानना है अन्य राज्यों के अनुसार यहां पर भी 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन होना चाहिए

Previous articleधन्वन्तरि सेवा संस्थान में किया गया वृक्षारोपण
Next articleकोरोना कहर:154 संक्रमित राजधानी में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here