कोरोना कहर: राजधानी के 117 में संक्रमण

0
710

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रहा है। स्वास्थ विभाग की जांच के बाद आज राजधानी में 117 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा ऐशबाग और रकाब गंज क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोरोना केस के संक्रमित मरीज मिले हैं।

आज लखनऊ में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 685 लोगो के सैम्पल टीम द्वारा लिये गये है एवं जाॅच हेतु केजीएमयू भेजे गये। आज रिजर्व पुलिस लाइन-9, रकाबगज-11, सरोजनीनगर-2, गुडम्बा-1, महानगर-1, ओमेक्स रेजीडेन्सी-5, जानकीपुरम-4, इन्दिरानगर-2, कल्याणपुर-5 मोहनलालगंज-3, एलडीए-9 आशियाना-3, वृन्दावन-3, स्वास्थ्य भवन-1, गोमतीनगर-4, काकोरी-1, मलिहाबाद-1, आईजी आफिस-4, हरिनगर-2, पाठकपुरम-2, ऐशबाग-11, आलमबाग-7, आजादनगर-8, गोमतीनगर विस्तार-1, राजाजीपुरम-2, शारदानगर-4, कुर्सी रोड-1 चैक-3, बी0के0टी0-2, राजेन्द्रनगर-1 इत्यादि स्थानों पर पाजिटिव रोगी पाये गये।
आज कुल 25 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। साथ ही 35 क्षेत्रो को कन्टेनमेन्ट जोन बनाये जाने एवं 12 कन्टेनमेन्ट जोन हटाये जाने हेतु जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया।

Previous articleकोरोना वारियर्स को कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया सम्मानित
Next articleइंदिरा नगर सहित कालोनियों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here