साइबर हाइट बना 20 वां नया कन्टेंटमेन्ट जोन

0
685

लखनऊ । राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण के साथ ही कन्टेंटमेन्ट जोन भी बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित महत्वपूर्ण बिल्ंिडग साइबर हाइट को 20 वां नया कन्टेंटमेन्ट जोन बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग टीम यहां कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों के नमूने लेने शुरू कर दिये हैं।

शहर में अब तक आइटी चौराहे के पास स्थित इंद्रप्रस्थ एंक्लेव, ऐशबाग का हबीब नगर, बाल्मीकी बिहार, हरदोई रोड स्थित चरक चिकित्सालय, सरोजनीनगर स्थित सीएसए नगर दरोगा खेड़ा, महानगर स्थित फातिमा हास्पिटल, महानगर स्थित पांचवी गली निशातगंज, जीआरपी चारबाग, कैसरबाग सब्जी मंडी के आस-पास का क्षेत्र, न्यू हैदराबाद में मोनार्च आपर्टमेंट, चिनहट में न्यू गुलिस्तान कालोनी, निजामपुर मल्हौर नियर रेलवे स्टेशन, वजीरगंज स्थित तकिया आजमबेग बारूदखाना गोलागंज, पारा में प्रसादी खेडा निकट त्रिपति विहार दुर्गा देवा मंदिर, ऐशबाग में खजुहा, कैसरबाग क्षेत्र में फूलबाग, महानगर स्थित शालीमार ग्रैण्ड, चौपटिया स्थित अमन अपार्टमेन्ट आैर गोमतीनगर में विराजखण्ड आैर गोमतीनगर में ही साइबर हाइट कन्टेन्टमेन्ट/ हाट स्पॉट बनाया जा चुका गया है।

Previous articleकेजीएमयू में कोरोना संक्रमित की मौत
Next articleएनआईआरएफ रैकिंग में केजीएमयू को 50वां स्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here